गोंडा में दामाद का खौफनाक कांड, पत्नी को करंट से उतारा मौत के घाट; ससुर भी घायल

Gonda Crime News: गोंडा में दिल दहला देने वाली घटना हुई। जमीन विवाद में पति ने पत्नी को बिजली के तार से करंट देकर मार डाला। जबकि ससुर को भी मौत के घाट उतारने की कोशिश की।

Gonda Crime News: यूपी के गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुम्हरनपुरवा राजापुर गांव में आरोपी पवन प्रजापति ने अपनी पत्नी संगीता को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया और ससुर मंगल का गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। इलाज के दौरान ससुर की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संपत्ति के दस्तावेज से नाम हटाए जाने पर आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी की करंट लगाकर हत्या

बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय संगीता पुत्री मंगल की शादी आठ साल पहले थाना उमरी बेगमगंज के ग्राम बरसड़ा बक्सैला गांव के पवन के साथ हुई थी। बीते तीन साल से पिता की बीमारी के बाद बेटी संगीता ज्यादातर मायके में रह रही थी। संगीता अपने पिता की अकेली संतान है। मां की पहले मौत हो चुकी है। आसपास के ग्रामीणों की मानें तो 58 वर्षीय मंगल प्रजापति अपने संपत्ति का वरासत दामाद व बेटी के नाम कर रखा था।

ससुर पर जानलेवा हमला

बीते सप्ताह में मंगल में दुबारा वरासत केवल अपने बेटी के नाम कर दिया। ससुर व पत्नी के आचरण से आहत गुस्साए दामाद ने रविवार को दिल्ली से ससुराल ग्राम राजापुर पहुंचा। रात में पत्नी और और ससुर से कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर पवन ने अपनी पत्नी संगीता (28) को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। और अपने ससुर मंगल का गला दबाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें…

आगरा में पुलिस की पिटाई से बवाल, हड़ताल पर गए जूनियर डाॅक्टर; दारोगा सस्पेंड…

परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया- महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य जुटाए। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

CM Yogi ने पशु तस्करी में मृत दीपक गुप्ता के परिवार को दी आर्थिक सहायता

 

Back to top button