
Homebound: मां Sridevi की साड़ी में जाह्नवी कपूर का जलवा, ऋतिक-तमन्ना ने लूटी लाइमलाइट
Homebound Premiere Photos: जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म होमबाउंड को लेकर चर्चा में हैं।
Homebound Premiere Photos: फिल्म होमबाउंड का एक प्रीमियर रखा गया था। इस प्रीमियर पर बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए। ऋतिक रोशन ने अपने सिंपल लुक के लोगों का दिल लूट लिया, तो वहीं तमन्ना भाटिया के लुक ने सबको दीवाना बना लिया। जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म होमबाउंड जिसे आधिकारिक तौर पर ऑस्कर के लिए चुना गया है उसकी स्पेशल स्क्रीनिंग राखी गई थी। इस इवेंट में जान्हवी ने अपनी मां श्रीदेवी की साड़ी पहनकर लोगों को भावुक कर दिया।
जाह्नवी का श्रीदेवी की आइकॉनिक साड़ी में जलवा
‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग के दौरान ने अपनी मां और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की आइकॉनिक साड़ी पहनी. जाह्नवी ने इवेंट के लिए श्रीदेवी की ब्लू पश्मीना साड़ी चुनी, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था. ये साड़ी श्रीदेवी ने पहली बार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन में पहनी थी. जाह्नवी को इस खूबसूरत साड़ी में देखकर, फैंस को दिवंगत सुपरस्टार की याद आ गई.
View this post on Instagram
फैंस को आई श्रीदेवी की याद
22 सितंबर, 2025 को जब जान्हवी कपूर ने वही साड़ी पहनी तो कई फैन्स श्रीदेवी को याद करके भावुक हो गए. हाल ही में विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया और फैन्स श्रीदेवी को याद किए बिना नहीं रह सके. एक फैन ने कमेंट किया, “मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी मां की साड़ी पहनी है… बहुत खूबसूरत.” एक फैन ने लिखा, “श्री देवी जी की याद आ गई.” एक तीसरे फैन ने लिखा, “अपनी मां की विरासत को आगे ले जा रही हैं.”
ये भी पढ़े-
Mastiii 4 का मजेदार टीजर रिलीज, एडल्ट कॉमेडी फिल्म में हॉटनेस का तड़का
दरअसल, सोमवार शाम(22 सितंबर 2025) को मुंबई में उनकी फिल्म ‘होमबाउंड’ की ग्रैंड स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बहुत से सितारे नजर आए. लेकिन जैसे ही रेड कार्पेट पर जाह्नवी ने कदम रखा सभी कि नजरें उन्हीं पर टिक गईं।





