
माता-पिता बनने वाले हैं Vicky और Katrina, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज
Katrina Kaif And Vicky Kaushal: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सामने आई तस्वीर में वह बेबी बंप दिखाते नजर आ रही हैं। और विकी कौशल उन पर प्यार लूटा रहे है।
Katrina Kaif And Vicky Kaushal: कई दिन से चल रहीं अटकलों के बीच विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है। वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कटरीना कैफ ने फाइनली घोषणा कर दी है कि वो प्रेग्नेंट हैं और बच्चे के आने का इंतजार कर रही हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में शादी की और अब दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
बेबी बंप दिखाती नजर आईं कटरीना
कटरीना और विकी ने एक प्यारी-सी पोलरॉइड फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में पहली बार कटरीना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं विकी मुस्कुराते हुए बड़े प्यार से उनके बंप को सहलाते दिखाई दे रहे हैं। फोटो में दोनों बहुत खुश दिख रहे हैं और नजरें झुकाकर अपने आने वाले बच्चे के लिए दुआ मांग रहे हैं।
View this post on Instagram
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट रिजॉर्ट में धूमधाम से शादी की थी। शादी के वक्त कैटरीना कैफ ने सब्यसाची का डिजाइन किया लहंगा पहना था।
शादी के 4 साल बाद अब दोनों एक नए सफर पर हैं, और लाइव न्यू इंडिया की तरफ से भी उनकी इस नई जिंदगी के लिए उन्हें बधाई।
ये भी पढ़े-
Homebound: मां Sridevi की साड़ी में जाह्नवी कपूर का जलवा, ऋतिक-तमन्ना ने लूटी लाइमलाइट
र्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल पिछली बार पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ और बैड न्यूज में नजर आए थे। वहीं कैटरीना कैफ पिछली बार विजय सेतूपति के साथ मेरी क्रिसमस में नजर आई थीं।
ये भी पढ़े-
Mastiii 4 का मजेदार टीजर रिलीज, एडल्ट कॉमेडी फिल्म में हॉटनेस का तड़का





