
Zubeen Garg Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए जुबिन गर्ग, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Zubeen Garg Funeral: फेमस सिंगर जुबिन गर्ग का इस दुनिया से जाना बेहद दुखद रहा। उनके फैंस के लिए ये बड़ा झटका साबित हुआ। आज सिंगर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
Zubeen Garg Funeral: सिंगर ज़ुबीन गर्ग की आकस्मिक मृत्यु ने असम और उसके बाहर उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। 52 वर्षीय सिंगर जुबिन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया। दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग को 23 सितंबर को आखिरी विदाई देने के लिए लाखों फैंस की भीड़ जुटी है। लेकिन इस बीच उनके चार पालतू कुत्तों को देख किसी की भी आंख भर आएगी। अंतिम संस्कार में भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी दर्ज की गई है। दो बार पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार गुवाहाटी में राजकीय सम्मान के साथ किया गया
रोती-बिलखती दिखीं जुबिन की पत्नी
गायक जुबिन गर्ग का शव अंतिम संस्कार के लिए चिता पर रखा गया। उनकी पत्नी पास खड़ी रोती-बिलखती रहीं। इस दौरान उन्होंने अपने पति को आखिरी बार दुलार किया। उनके असामयिक निधन से पूरे देश, विशेषकर असम में शोक व्याप्त है। जुबिन का पार्थिव शरीर हाल ही में असम लाया गया, जिसके बाद गुवाहाटी में उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में प्रशंसक उमड़े।
ये भी पढ़े-
Homebound: मां Sridevi की साड़ी में जाह्नवी कपूर का जलवा, ऋतिक-तमन्ना ने लूटी लाइमलाइट
इस बीच जुबिन की मौत को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा शर्मा ने गायक के दूसरे पोस्टमार्टम की घोषणा की है। यह पोस्टमार्टम गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में किया गया, जिसमें एम्स गुवाहाटी की एक विशेषज्ञ टीम भी शामिल रही।
ये भी पढ़े-
माता-पिता बनने वाले हैं Vicky और Katrina, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज
मुख्यमंत्री के अनुसार, जुबिन के परिवार ने इस प्रक्रिया के लिए सहमति दी है। हिमंता बिस्वा शर्मा ने जानकारी दी कि सिंगापुर से प्राप्त मृत्यु प्रमाण पत्र में मौत का कारण डूबना बताया गया है, जो पहले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मेल नहीं खाता। मूल कारण को समझने के लिए दोबारा पोस्टमार्टम का निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़े-
Mastiii 4 का मजेदार टीजर रिलीज, एडल्ट कॉमेडी फिल्म में हॉटनेस का तड़का





