Haq Teaser: Yami Gautam की फिल्म का टीजर रिलीज, शाह बानो केस पर बनी है मूवी

Haq Movie Teaser: फिल्म ‘हक’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसने दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दी है क्योंकि यामी गौतम और इमरान हाशमी की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आने जा रही है।

Haq Movie Teaser: यामी गौतम और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर फिल्म हक का लेटेस्ट टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले की कहानी बयां करती हैं जो 80 के दशक से जुड़ा हुआ है। यामी गौतम और इमरान हाशमी की जोड़ी पहली बार एक साथ आ रहे है, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

शाह बानो केस पर आधारित है मूवी

इस फिल्म की कहानी साल 1985 के प्रसिद्ध शाह बानो बनाम अहमद खान केस से प्रेरित है, जो महिला अधिकारों और सामाजिक न्याय की दिशा में एक मील का पत्थर माना जाता है. यह फिल्म पर्सनल लॉ और सेक्युलर लॉ के बीच बहस पर आधारित है। यह जिग्ना वोरा की किताब ‘बानो: भारत की बेटी’ पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। शाह बानो ने 1980 के दशक में पुरुष प्रधान समाज में अपने हक के लिए लड़ाई लड़ी थी।

दमदार अंदाज में दिख रही यामी गौतम

फिल्म में यामी गौतम शाह बानो का किरदार निभा रही हैं, जबकि इमरान हाशमी उनके पति मोहम्मद अहमद खान की भूमिका में दिखाई देंगे. टीजर की शुरुआत में इमरान हाशमी यामी गौतम से कहते हैं, ”अगर तुम सही मुसलमान होती और अगर नेक-वफादार बीवी होती तो ऐसी बात कभी नहीं करती.” इस पर यामी गौतम कहती हैं, ”हम सिर्फ शाजिया बानो हैं. हमारी लड़ाई सिर्फ एक चीज की रही है. हमारे हक की

ये भी पढ़े-

Homebound: मां Sridevi की साड़ी में जाह्नवी कपूर का जलवा, ऋतिक-तमन्ना ने लूटी लाइमलाइट

जंगली पिक्चर्स ने इससे पहले ‘राजी’, ‘तलवार’ और ‘बधाई दो’ जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुपर्ण एस. वर्मा ने ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’, ‘द फैमिली मैन’, ‘राणा नायडू’ जैसे प्रोजेक्ट्स का डायरेक्शन किया है।

ये भी पढ़े-

माता-पिता बनने वाले हैं Vicky और Katrina, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

Mastiii 4 का मजेदार टीजर रिलीज, एडल्ट कॉमेडी फिल्म में हॉटनेस का तड़का

 

Back to top button