
Shreyas Iyer ने अचानक छोड़ी इंडिया A की कप्तानी, दूसरे टेस्ट में जुरेल ने संभाली कमान
Shreyas Iyer in IND A vs AUS A : भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच मंगलवार से लखनऊ में शुरू हुआ। इस मैच से ठीक पहले श्रेयस अय्यर ने भारत ए की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।
Shreyas Iyer in IND A vs AUS A : भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में दो मैचों की अनआधिकारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले से कुछ घंटें पहले भारत ए के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी छोड़ते हुए टीम से बाहर होने का फैसला कर सभी को हैरान कर दिया है। वह निजी कारणों के चलते दूसरे यानी आखिरी मैच से अपना नाम वापस लेने वाले हैं। ऐसे में ध्रुव जुरेल ने टीम की कमान संभाली हैं।
अय्यर ने क्यों छोड़ी कप्तानी?
क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो यह अभी स्पष्ट नहीं है कि श्रेयसअय्यर ने मैच से नाम वापस क्यों लिया है, लेकिन मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वह 19 सितंबर को लखनऊ में संपन्न हुए पहले मैच में टीम की कप्तानी करने के बाद लखनऊ से मुंबई लौट आए हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपनी अनुपलब्धता की सूचना दे दी है। इस पर टिप्पणी के लिए उनसे तुरंत संपर्क नहीं हो सका।
IND vs PAK: मैच खत्म होते ही मिमियाने लगा पाकिस्तान, Pak कप्तान के बयान पर बवाल
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले गए पिछले अनौपचारिक टेस्ट में अय्यर का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने पहली पारी में आठ और दूसरी पारी में सिर्फ 13 रन बनाए थे। उन्हें भारत की एशिया कप टीम में मौका नहीं मिला। इससे पहले वह इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए स्क्वॉड में भी अनदेखी का शिकार हुए थे।





