
Bollywood: किंग खान को मिला एक और अवार्ड, रानी मुखर्जी ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब
National Film Awards 2025: 71वें नेशनल अवॉर्ड्स विनर सेलेब्स के नाम का एलान पहले ही कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में ये खास पुरस्कार वितरण समारोह आज आयोजित हो रहा है।
National Film Awards 2025: भारतीय सिनेमा के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार बहुत बड़ा सम्मान है। बीते महीने यानी 1 अगस्त को प्रसारण मंत्रालय ने 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स का ऐलान किया था और आज 23 सितंबर को उन सभी विजेताओं को अवॉर्ड मिला। इसके लिए राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित किया। बता दें कि ये अवॉर्ड साल 2023 में रिलीज हुईं फिल्मों के आधार पर दिए जा रहे हैं।
मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
मलयालम सिनेमा के एक्टर मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है. सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें ये अवॉर्ड दिया गया है. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब सुदीप्तो सेन ने जीता है. उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के लिए दिया गया है.
शाहरुख-विक्रांत को मिला नेशनल अवॉर्ड
शाहरुख खान को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर केटेगरी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार दिया है. शाहरुख के साथ-साथ विक्रांत मैसी को ’12th फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है.
रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
रानी मुखर्जी को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस केटेगरी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार दिया है.
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड ‘जवान’ के लिए शिल्पा राव को मिला है. ये अवॉर्ड उन्हें ‘चलेया’ गाने के लिए दिया गया है.सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइन केटेगरी का अवॉर्ड विकी कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ के नाम हुआ है.सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन का अवॉर्ड भी रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के नाम हुआ है.





