
Aaj Ka Rashifal: मां चंद्रघंटा की कृपा से इन राशियों को मिलेगी सफलता, पढ़े आज राशिफल
Horoscope 24 September 2025, Rashifal 24 September 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।
Horoscope 24 September 2025, Rashifal 24 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज बुधवार 24 सितंबर का दिन गणेश जी और शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। आज का का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
24 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल…
मेष राशि
आज के दिन आपको खुद पर ध्यान देना चाहिए। सहपाठियों के साथ मेल-जोल बढ़ाना आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। अपनी फैमिली मेंबर्स के साथ वक्त बिताएं। आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। इसलिए सूझ-बूझ के साथ ही निर्णय लें।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका किसी चल-अचल संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके में लिए धन के मामले में थोड़ा सावधान रहने को रहेगा। आप अपने करीबियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएं, तो आप उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखेंगे।
कर्क राशि
आज के दिन सोच-समझकर फाइनेंशियल डिसीजन लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात-चीत करें और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट लें।
सिंह राशि
आज के दिन अपनी मेन्टल हेल्थ का ध्यान रखें। घर के सदस्यों और अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। करियर में फोकस बनाए रखने की जरूरत है। वहीं, यात्रा के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
कन्या राशि
आज के दिन आपको आपके पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। वहीं, परिवार के कुछ सदस्यों से मतभेद होने की भी संभावना है। अपनी आर्थिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। कुछ लोग ट्रिप पर भी जा सकते हैं।
तुला राशि
आज के दिन व्यवसायिक मुद्दों पर संयम बरतने की जरूरत है। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताएं और ट्रिप पर जाएं। दिन शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थितियां सही रहेंगी लेकिन फालतू के खर्चों से बचें।
वृश्चिक राशि
आज के दिन आर्थिक मामलों में किस्मत साथ देगी। कुछ लोगों के लिए घूमने जाने के योग बनते भी दिख रहे हैं। थोड़ी बहुत चुनौतियां आ सकती हैं, जिन्हें आप आसानी से पार कर लेंगे। समय आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है।
धनु राशि
आज के दिन प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने से बचें। यात्रा पर जाने के प्लान बन सकते हैं। आपको पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। घर के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मकर राशि
आज के दिन आपके लिए समय रोमांचक भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं। किसी करीबी से गिफ्ट मिलने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रोमांटिक लाइफ में उथल-पुथल हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मधुरता बनाए रखें। अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। धन का मामला पॉजिटिव रहेगा।
मीन राशि
आज के दिन मीन राशि वाले आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से भरपूर रहेंगे। निवेश करना लाभदायक हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे साथ ही पार्टनर से स्पेशल मैसेज भी दिन के अंत तक मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





