
They Call Him OG: पवन कल्याण की फिल्म छप्पर फाड़ कमाई, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का कारोबार
They Call Him OG Advance Booking: पवन कल्याण इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से बहुत तगड़ी कमाई कर ली है।
They Call Him OG Advance Booking: तेलुगु सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ (They Call Him OG) 25 सितंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। इस मूवी को लेकर दर्शकों के अंदर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इस मूवी पवन कल्याण के साथ बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी भी अहम रोल में दिखाई देंगे। यह मूवी दुनिया भर की टिकट खिड़की पर एडवांस बुकिंग के मामले में खूब सुर्खियां बटोर रही है।
शुरुआत से लेकर अंत कर धांसू एक्शन सीन्स
पवन के साथ प्रियंका अरुल मोहन की केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। ट्रेलर के शुरुआत से लेकर अंत कर धांसू एक्शन सीन्स हैं। इस ट्रेलर में पवन कल्याण के हाथ पर बने टैटू को लेकर भी खूब चर्चा है जो उसके किरदार के नाम से जुड़ा है। ट्रेलर में कुछ फ्लैशबैक सीन पवन के अतीत से जुड़े राज को दिखाते नजर आते हैं। ऐसा लग रहा है कि पवन का किरदार अपनी पुरानी जिंदगी को छोड़कर एक नई शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है।
एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई
‘दे कॉल हिम ओजी’ की बात करें तो फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म वर्ल्डवाइड 75 करोड़ की कमाई एडवांस बुकिंग से कर चुकी है. फिल्म के रिलीज होने में अभी कुछ घंटे बचे हैं. ये आंकड़ां 100 करोड़ के पास पहुंच जाएगा और रिलीज के बाद पहले दिन ये फिल्म 100 करोड़ की कमाई आराम से कर लेगी.
ये भी पढ़े-
Jolly LLB 3’ के कमाई में जबरदस्त उछाल, वर्ल्डवाइड नोट छाप रही फिल्म
सुजीत के निर्देशन में बनी पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी और हरीश उथमन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस मूवी से इमरान हाशमी तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू करने के लिए बेताब हैं।
ये भी पढ़े-
अविका-मिलिंद की सेरेमनी में मचा धमाल, करण-तेजस्वी का हाल बेहाल





