IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा बनें उपकप्तान

Team India Test Squad vs WI: दुबई के द ताज होटल में बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। बड़ी बात यह रही कि रविंद्र जडेजा को टीम का कप्तान चुना गया है।

Team India Test Squad vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज (IND Vs WI) के लिए गुरुवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। टीम में कप्तान शुभमन गिल के साथ रविंद्र जडेजा को टीम का कप्तान चुना गया हैमुख्य चायनकर्ता अजित अगरकर ने कहा, कि ऋषभ पंत के चोटिल होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

इन प्लेयर्स को मिला मौका

करुण नायर की जगह इस सीरीज में देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया गया है। देवदत्त पडिक्कल ने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। देवदत्त पडिक्कल के अलावा एन जगदीशन भी स्क्वाड में शामिल किए गए हैं। एन जगदीशन को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान टीम में मौका तब मिला था, जब पंत बीच सीरीज में घायल हो गए थे। इस बार उन्हें पहले से ही स्क्वाड में शामिल किया गया है।

टीम से करुण नायर और शार्दुल ठाकुर को ड्रॉप किया गया है, जो इंग्लैंड दौरे पर टीम में शामिल थे। अभिमन्यु ईश्वरन को भी टीम में शामिल नहीं किया गया।

टीम इंडिया और वेस्‍टइंडीज के बीच पहला टेस्‍ट 2 से 6 अक्‍टूबर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 10 से 14 अक्‍टूबर के बीच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान),यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, एन जगदीशन, साई सुदर्शन।

 

Back to top button