
Shah Rukh Khan के खिलाफ कोर्ट पहुंचे समीर वानखेड़े, ठोका मानहानि का मुकदमा
Shah Rukh Khan: समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में 2 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज करवाया है। समीर ने आर्यन की सीरीज पर उनकी छवि को खराब करने का आरोप लगाया है।
Shah Rukh Khan: आईआरएस ऑफिसर समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान और गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स और कई अन्य लोगों के खिलाफ केस फाइल किया है. समीर ने यह केस दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया है. उन्होंने इसे मामले के तहत स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा, स्पष्टीकरण और हर्जाने की मांग की है. समीर वानखेड़े का आरोप है कि रेड चिलीज के बैनर तले बनी और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनकी इमेज को खराब किया गया है और उन्हें गलत तरीके से दिखाया गया है।
शाहरुख खान के खिलाफ कोर्ट पहुंचे समीर वानखेड़े
खेड़े के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का केस दर्ज किया है। इसमें शाहरुख खान और गौरी खान की स्वामित्व वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ स्थाई और अनिवार्य निषेधाज्ञा, घोषणात्मक राहत और हर्जाने की मांग की गई है। यह मुकदमा रेड चिलीज द्वारा निर्मित और नेटफ्लिक्स पर ‘द बैड बॉयज ऑफ बॉलीवुड’ नामक टेलीविजन सीरीज के एक हिस्से के रूप में प्रसारित झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक वीडियो से उत्पन्न क्षति के कारण दायर किया गया है।
ये है वो सीन, जिस पर विवाद
aryan khan literally played here by casting sameer wankhede lookalike in the bads of bollywood 😭pic.twitter.com/fLafKiynyB
— saif (@nightchanges) September 18, 2025
इसी सीन को लेकर समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाई कोर्ट में गौरी खान और उनके प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। समीर का आरोप है कि उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाया गया है। आधिकारिक बयान में समीर वानखेड़े ने आर्यन खान के शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को ‘झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानि पहुंचाने वाला बताया।
उन्होंने दावा किया कि यह सीरीज ड्रग-विरोधी एजेंसियों को भ्रामक और नकारात्मक रूप से दिखाती है, जिससे जनता में इनके प्रति विश्वास कम हो सकता है। उन्होंने अपनी याचिका में दावा किया कि सीरीज को ‘जानबूझकर समीर वानखेड़े की छवि और प्रतिष्ठा को पक्षपाती ढंग से जानबूझकर बदनाम करने के इरादे से बनाया गया है।
ये भी पढ़े-
Aamir Khan की लव लाइफ पर कई खुलासे, ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का नया प्रोमो
मानहानि के हर्जाने के तौर समीर वानखेड़े ने 2 हजार करोड़ रुपए की मां की है. इस हर्जाने को कैंसर रोगियों के इलाज के लिए टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को दान किया जाएगा।
ये भी पढ़े-
महाकाल की नगरी में पहुंचे Sanjay Dutt, महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना





