
राज कुंद्रा ने Shilpa Shetty को दिए थे ₹15 करोड़? एक्ट्रेस के वकील बोले– खबरें झूठी
Shilpa Shetty: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी कानूनी टीम के माध्यम से उन खबरों का कड़ा खंडन किया है, जिनमें आरोप लगाया गया था कि उन्हें अपने पति, व्यवसायी राज कुंद्रा से लगभग एक दशक पहले एक वित्तीय लेनदेन के संबंध में 15 करोड़ रुपये मिले थे, जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), मुंबई द्वारा की जा रही है।
Shilpa Shetty: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम ही नहीं हो रही हैं. 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में आए दिन कुछ न कुछ अपडेट आते रहते हैं. कुछ सही होते हैं तो कुछ फर्जी होते हैं। अब फेक खबरों के खिलाफ शिल्पा शेट्टी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करने का फैसला लिया है। वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि ये खबरें “पूरी तरह झूठी और बदनाम करने के इरादे से फैलाई गई हैं।
हाई कोर्ट जाएंगी शिल्पा शेट्टी
पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जांच में पाया है कि राज कुंद्रा ने ₹60 करोड़ में से ₹15 करोड़ शिल्पा की कंपनी को दिए। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि शिल्पा से पूछताछ हो सकती है।
इससे पहले, ईओडब्ल्यू ने राज कुंद्रा का बयान दर्ज किया था और कहा था कि आगे और गवाहों की जांच के बाद उन्हें दोबारा तलब किया जाएगा। अगस्त में राज और शिल्पा पर यह धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था और सितंबर में उन पर लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया। हालांकि अब तक शिल्पा को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है।
ये भी पढ़े-
Pawan Kalyan की ‘OG’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ‘Jolly LLB 3’ को टक्कर
उन्होंने यह भी बताया कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अब इस मानहानि अभियान के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं. साथ ही, जिन भी ऑनलाइन पोर्टल्स या अखबारों ने बिना सत्यापन के इस तरह की झूठी खबरें प्रकाशित की हैं, उन्हें कोर्ट में इसके परिणाम भुगतने होंगे.





