
बरेली हिंसा मामले में एक्शन, कई गिरफ्तार; मौलाना तौकीर रजा हाउस अरेस्ट
Bareilly Violence News: बरेली में उपद्रव के बाद मौलाना तौकीर रजा समेत सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ चार थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई इन प्राथमिकियों में बारादरी थाने में दो मुकदमे शामिल हैं जिनमें कई लोगों को नामजद किया गया है।
Bareilly Violence News : मौलाना तौकीर के बुलावे पर जुटी भीड़ ने नाबालिगों को आगे कर अपने मंसूबों को अंजाम दिया। इस्लामिया मैदान पहुंचने की होड़ में भीड़ अफसरों और फोर्स की मौजूदगी में ही अराजकता पर उतारू हो गई। नावल्टी तिराहे के पास पुलिस अफसरों पर पथराव शुरू कर दिया। तब पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। कोतवाली प्रेमनगर और किला थाने में भी मुकदमे लिखे गए हैं जिनमें मौलाना तौकीर रजा का नाम भी शामिल है।
सड़क पर पोस्टर लेकर उतरे थे लोग
बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर एकत्र स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि स्थानीय धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर कई प्रदर्शनकारी ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में मस्जिद के बाहर एकत्र हुए थे.
View this post on Instagram
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की नमाज के बाद कोतवाली क्षेत्र में स्थित मौलाना तौकीर के आवास के बाहर और मस्जिद के पास भारी भीड़ एकत्र हो गई. लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के कारण आखिरी समय में विरोध प्रदर्शन स्थगित किये जाने पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया.
बारादरी में इनके खिलाफ केस
बारादरी में लिखे गए मुकदमे में नदीम, अनीस सकलैनी, साजिद सकलैनी, तहमीन, वसीम तहसीनी, अजीम, अदनान, मोईन सिद्दीकी, फैजुल्ला नबी, कलीम खान, मोबीन, नायाब उर्फ निम्मा, बबलू खां, दाउद खा, अमन, अजमल रफी, फैजान, सामनान, सम्मू खान, अरशद अली, मुस्तफा नूरी, नौशाद खान मुनीमिया मोहम्मद आकिब, मुन्ना, सलाउद्दीन, यूनुस, आशु आदि को नामजद किया गया है।
बरेली में आई लव मोहम्मद के समर्थन में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर शुक्रवार को जुटी भीड़ मौलाना के नदारद रहने से अराजक हो गई। बवालियों ने खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों व वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। नावल्टी चौराहा पर पुलिस टीम पर पथराव और श्यामगंज में फायरिंग की।





