राहुल गांधी साउथ अमेरिका दौरे पर, 4 देशों के नेताओं और छात्रों से करेंगे संवाद

Rahul Gandhi South America Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने साउथ अमेरिका दौरे पर रवाना हो चुके हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के सदस्यों से मिलेंगे।

चार देशों के यात्रा पर राहुल गाँधी
पवन खेड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी का चार देशों का दौरा है, जिसमें वे राजनीतिक और शैक्षिक संवाद करेंगे। हालांकि, इस दौरान कौन से देशों में वे रहेंगे और कितने दिनों के लिए विदेश में रहेंगे, इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई।

पवन खेड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा,’ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दक्षिण अमेरिका की यात्रा पर गए हैं. उनका 4 देशों के राजनीतिक नेताओं, यूनिवर्सिटी के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के सदस्यों से मिलने का कार्यक्रम है.

मलेशिया यात्रा के बाद साउथ अमेरिका
राहुल गांधी की यह सितंबर के महीने में पहली विदेश यात्रा है. इससे पहले वह मलेशिया की यात्रा पर थे. इसको लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था. राहुल गांधी की मलेशिया यात्रा को लेकर कई सवाल खड़े किए गए थे. वहीं भाजपा ने भी इसको लेकर उनपर जमकर हमला बोला था. वहीं उनकी सुरक्षा टीम ने भी राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर आपत्ती जताई थी.

भाजपा की आपत्ति
भाजपा ने राहुल गांधी की मलेशिया यात्रा पर सवाल उठाए और कहा कि बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के बाद राहुल गांधी की यह यात्रा उनके लिए आराम का समय है। उनके आलोचक दावा कर रहे थे कि यह यात्रा राजनीतिक एजेंडे से हटकर व्यक्तिगत मनोरंजन की दिशा में थी।

यह भी पढ़ें…

पकड़ा गया पेपर लीक का मुख्य आरोपी, राहुल गांधी बोले – BJP का दूसरा नाम पेपर चोर

राहुल गांधी की साउथ अमेरिका यात्रा के मायने
कांग्रेस ने कहा कि गांधी विभिन्न देशों के राष्ट्रपतियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। जिससे लोकतांत्रिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। साथ ही वे व्यावसायिक नेताओं के साथ बातचीत करेंगे ताकि अमेरिकी टैरिफ के बाद भारत व्यापार और साझेदारियों को विविध बनाने के अवसर तलाश सके।

पार्टी का कहना है कि यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय अनुभव और भारत के वैश्विक दृष्टिकोण को समझने का अवसर प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें…

दुनिया देखेगी भारत की ताकत… पीएम मोदी करेंगे BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क लॉन्च

यात्रा की अवधि और देशों की जानकारी नहीं
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल गांधी कितने दिनों तक विदेश में रहेंगे। यात्रा में शामिल चार देशों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

राहुल गांधी की साउथ अमेरिका यात्रा राजनीतिक और शैक्षिक संवाद के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह यात्रा उनके वैश्विक संपर्क और राजनीतिक अनुभव को बढ़ाने में मदद करेगी, जबकि भाजपा की आलोचनाओं के बीच विपक्षी नेता की विदेश गतिविधियां भी मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें…

60 साल की सेवा के बाद मिग-21 ने भरी अंतिम उड़ान… चंडीगढ़ में भावुक विदाई समारोह

Back to top button