Lucknow News: बिल्ली पालने के लिए नगर निगम से बनवाना होगा लाइसेंस

Lucknow News: नगर निगम अब बिल्लियों के पालने का लाइसेंस भी बनाएगा। बिना लाइसेंस पालने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। लाइसेंस बनाने का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा।

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम ने अब बिल्लियों को पालने के लिए भी लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया है। यह नया नियम शनिवार से लागू होगा। अब कुत्तों की तरह बिल्लियों के लिए भी लाइसेंस बनवाना होगा। एक साल के लाइसेंस का शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

लाइसेंस बनेंगे मैनुअल

अगर कोई बिना लाइसेंस के पकड़ा गया, तो उसे 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। लाइसेंस बनवाने के लिए बिल्ली को एंटी-रैबीज का टीका लगा होना जरूरी है। अभी लाइसेंस मैनुअल ही बनाए जाएंगे। ऑनलाइन बनाने के लिए कुत्तों के ऑनलाइन लाइसेंस के लिए बने सिस्टम में बदलाव कराया जाएगा।

ये भी पढ़े-

यूपी में कुत्तों की आयी शामत…मिलेगी ‘उम्रकैद’; सरकार का नया फरमान जारी

बिल्ली पालक लाइसेंस की जानकारी के लिए नगर निगम के पशु कल्याण विभाग में तैनात कर्मचारी जयंत सिंह मोबाइल नंबर 9511156792 पर संपर्क कर सकते हैं। लाइसेंस कार्यालय अवधि में सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच ही बनेंगे।

ये भी पढ़े-

बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक… रातभर बच्चों की सुरक्षा में तैनात हैं महिलाएं

 

Back to top button