IND vs PAK: प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’, BCCI ने दिया नकवी को अल्टीमेटम

Asia Cup trophy: भारत की टीम ने पाकिस्तान को पीटकर एशिया कप 2025 का फाइनल तो जीत लिया, मगर उसके बाद ACC चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.

Asia Cup trophy: एशिया कप 2025 का फाइनल जीतने के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिल पाई, क्योंकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और भारत विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं। अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम का यह कदम पूरी तरह सही था और बोर्ड इस मामले को लेकर नवंबर में होने वाली आईसीसी की बैठक में बहुत मजबूत विरोध दर्ज कराएगा।

प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हुआ ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’

प्रेजेंटेशन सेरेमनी के आयोजन में इतनी देरी हुई कि मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को अपनी फ्लाइट पकड़ने के कारण समारोह छोड़ना पड़ा। प्रेजेंटेशन कर रहे कमेंटेटर साइमन डूल ने पुष्टि की कि उन्हें एसीसी से सूचित किया गया है कि भारतीय टीम अपने पुरस्कार नहीं लेगी। भारतीय टीम ने पूरे प्रेजेंटेशन सेरेमनी का बहिष्कार किया, केवल शिवम दुबे, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ही अपने व्यक्तिगत सम्मान लेने के लिए मंच पर गए।

BCCI ने दिया नकवी को अल्टीमेटम!

मोहसिन नकवी के इस रवैए पर अब BCCI फुल एक्शन के मू़ड में लग रही है. BCCI सेक्रेटरी देवजीत साइकिया ने हालांकि पहले मोहसिन नकवी को अपनी गलती को सुधारने का एक चांस दिया है. उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि वो एशिया कप की ट्रॉफी को भारतीय टीम को जल्दी से जल्दी लौटा देंगे. लेकिन, अगर ऐसा नहीं होता है तो BCCI ने इसके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है.

देवजीत साइकिया के मुताबिक BCCI इसे लेकर नवंबर में दुबई में होने वाली ICC की कॉन्फ्रेंस में विरोध जता सकता है और शिकायत कर सकता है. मतलब देखा जाए तो मोहसिन नकवी के पास भारत को ट्रॉफी रिटर्न करने के लिए अक्टूबर तक का वक्त है.

भारत ने पाकिस्तान को हराया

एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले की बात करें तो इसमें भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा, जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में 146 रन बनाए. जवाब में भारत ने 147 रन के लक्ष्य को 20वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

 

 

Back to top button