
दिवाली और छठ से पहले बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, सात नई ट्रेनें मिलीं
Bihar News: त्योहारों के सीज़न में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे ने बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात दी है। सोमवार (29 सितंबर) को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें तीन नई अमृत भारत ट्रेनें और चार पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
तीन अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत
नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुरू की गई तीन अमृत भारत ट्रेनें बिहार को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी।
- अजमेर–दरभंगा अमृत भारत ट्रेन
- दिल्ली–छपरा अमृत भारत ट्रेन
- मुजफ्फरपुर–हैदराबाद अमृत भारत ट्रेन
इन ट्रेनों की सबसे बड़ी खासियत है कि इनमें आधुनिक सुविधाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाती हैं। हर ट्रेन में 11 कोच सेकंड क्लास और 8 कोच स्लीपर क्लास होंगे। देशभर में पहले से 12 अमृत भारत ट्रेनें चल रही थीं, तीन नई गाड़ियों की शुरुआत के बाद इनकी संख्या अब 15 हो जाएगी।
चार पैसेंजर ट्रेनें भी मिलीं
रेलवे ने बिहार के यात्रियों की रोज़मर्रा की ज़रूरतों को देखते हुए चार नई पैसेंजर ट्रेनों की भी शुरुआत की है। ये ट्रेनें बिहार के भीतर और पड़ोसी राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगी।
त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनों की तैयारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे आने वाले दीवाली और छठ पर्व को देखते हुए 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है, ताकि भारी भीड़ के बावजूद लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार से चलने वाली ट्रेनों को लेकर लंबे समय से मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है। इस मौके पर उन्होंने यह भी याद दिलाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब रेल मंत्री थे, तो उन्होंने रेलवे के विकास में अहम योगदान दिया था।
यह भी पढ़ें…
बिहार में भी शुरू हुई ‘जलेबी’ की राजनीति… पीएम मोदी ने लाभार्थी से संवाद में उठाया मुद्दा
रेलवे बोर्ड का बयान
रेलवे बोर्ड के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक (कार्यकारी) दिलीप कुमार ने कहा:
“नवरात्रि के शुभ अवसर पर बिहार को सात नई गाड़ियों की सौगात दी जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें तीन अमृत भारत और चार पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।”
यह भी पढ़ें…
आर्थिक सशक्तिकरण की ओर कदम: पीएम मोदी और नीतीश ने दी महिलाओं को नई उड़ान
बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि
त्योहारों पर बिहार से बाहर दिल्ली, राजस्थान और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को इन नई ट्रेनों से बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, पैसेंजर ट्रेनों से रोज़मर्रा के यात्रियों को किफ़ायती और आसान यात्रा की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें…





