Sahara Shahar: सुब्रत राय की पत्नी को छोड़ना होगा सहारा शहर, सील करने की तैयारी

Lucknow Sahara City: लखनऊ नगर निगम और सहारा समूह की जंग नए मोड़ पर आ गई है। सहारा प्रमुख स्व. सुब्रत राय की पत्नी सपना राय को नगर निगम ने सहारा शहर स्थित उनका आलीशान मकान खाली करने का आदेश दिया है।

Lucknow Sahara City: सहारा प्रमुख स्वर्गीय सुब्रत रॉय की पत्नी सपना राॅय को अब सहारा का आलीशान महल जैसे घर छोड़ना पड़ेगा। इसे लेकर 11 सितंबर को ही नोटिस जारी किया जा चुका है। शनिवार को नगर निगम के सहारा शहर की जमीन पर कब्जा लेने के बाद अब घर भी खाली कराया जाएगा। हालांकि, सपना रॉय को कुछ मोहलत दी गई है। इसके बाद यदि वह मकान खाली नहीं करेंगी तो उसे सील किया जाएगा।

खाली नहीं किया तो घर सील करने की तैयारी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोमतीनगर के विपुलखंड क्षेत्र में करीब 170 एकड़ भूमि पर सहारा शहर के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था। साल 1994 में नगर निगम ने यह जमीन सहारा इंडिया हाउसिंग लिमिटेड को लाइसेंस और लीज डीड पर सौंपी दी थी। इसको लेकर शर्त रखी गई थी कि इस जगह पर आवासीय कॉलोनी बनाई जाएगी। इसमें में लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में ग्रीन जोन के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इन शर्तों का पालन नहीं किया है।

नोटिस जारी, अब घर छोड़ना है

नगर निगम के संपत्ति प्रभारी रामेश्वर प्रसाद का कहना है कि सहारा शहर का कब्जा खाली करने के लिए 11 सितंबर को ही नोटिस जारी किया जा चुका है। उससे पहले भी काफी नोटिस जारी हुए हैं। ऐसे में मकान खाली करने के लिए अलग से कोई नोटिस देने की जरूरत नहीं है।

सहारा समूह पहले से ही वित्तीय संकट और कानूनी कार्रवाइयों से जूझ रहा है। सुब्रत राय के जीवनकाल में कई बार समूह को भारी विवादों और अदालतों के शिकंजे का सामना करना पड़ा। अब उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सपना राय और अन्य परिवारजन समूह की विरासत संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम की ताजा कार्रवाई ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।

ये भी पढ़े-

Ind-Pak फाइनल के लिए लखनऊ में हवन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने किया आयोजन

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सहारा शहर का यह प्रकरण नगर निगम के पक्ष में निर्णायक रूप से खत्म होता है, तो सहारा समूह को न केवल अपनी साख का नुकसान उठाना पड़ेगा बल्कि वित्तीय संकट और गहराएगा।

ये भी पढ़े-

गोमती पुस्तक मेले में “भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी” पुस्तक का हुआ विमोचन

 

Back to top button