JDU प्रवक्ता नीरज ने नक्सलवाद को बताया सामाजिक समस्या, बिहार को रोल मॉडल करार दिया

Bihar News: जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने नक्सलवाद को सामाजिक समस्या बताते हुए कहा कि इसका समाधान बंदूक के बल से नहीं किया जा सकता। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “नक्सलवाद हमारी सामाजिक समस्या है और बंदूक के बल पर इसका समाधान नहीं होगा। बिहार इस मामले में पूरे देश के लिए रोल मॉडल है।

हमने पंचायती राज में पिछड़ा, अति पिछड़ा और महिलाओं को आरक्षण देकर नक्सलवाद के सामाजिक आंदोलन को पूरी तरह से ध्वस्त किया है।”

विपक्ष पर कसा तंज
वरात्रि के पावन अवसर पर बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए नीरज कुमार ने विपक्ष पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “हम शान-ए-सौगात हैं और वो (विपक्ष) शान-ए-शर्म हैं।”

यह भी पढ़ें…

दिवाली और छठ से पहले बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, सात नई ट्रेनें मिलीं

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट को सराहा
नीरज कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नक्सलियों को संदेश दिया था कि वे हथियार डाल दें, पुलिस गोली नहीं चलाएगी। शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार के ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें…

बिहार में भी शुरू हुई ‘जलेबी’ की राजनीति… पीएम मोदी ने लाभार्थी से संवाद में उठाया मुद्दा

हाल ही में गृहमंत्री ने दिया था ये संदेश
‘भारत मंथन-2025: ‘नक्सल मुक्त भारत’ कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हम किसी को नहीं मारना चाहते। हम पूरा प्रयास करते हैं कि नक्सली को सरेंडर या अरेस्ट करने का पूरा मौका दिया जाए, लेकिन जब नक्सलवादी हाथ में हथियार लेकर भारत के निर्दोष नागरिकों को मारने निकलते हैं तो सुरक्षाबलों के पास कोई और चारा नहीं होता और उन्हें गोली का जवाब गोली से ही देना होता है।”

उन्होंने सवाल उठाया कि वामपंथी क्षेत्र में सड़कें क्यों नहीं बन सकीं। शाह ने कहा, “क्योंकि नक्सलियों ने कॉन्ट्रैक्टर्स की हत्या कर दी। बड़े-बड़े लेख लिखकर सरकार को उपदेश देने वाले बुद्धिजीवी विक्टिम ट्राइबल के लिए लेख क्यों नहीं लिखते? उनकी संवेदना सिलेक्टिव क्यों है?”

नीरज कुमार और अमित शाह के बयान बिहार और छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सामाजिक और प्रशासनिक रणनीतियों पर केंद्र और राज्य की सक्रियता को उजागर करते हैं।

यह भी पढ़ें…

आर्थिक सशक्तिकरण की ओर कदम: पीएम मोदी और नीतीश ने दी महिलाओं को नई उड़ान

Back to top button