IND Vs PAK: टीम इंडिया की जीत पर झूमे साउथ स्टार, पाक‍िस्‍तान को धूल चटाने पर चहके

IND Vs PAK Match: सुपरस्टार मोहनलाल से लेकर चिरंजीवी तक ने एशिया कप में पाकिस्तान पर जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी है। पूरे देश सहित साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जश्न का माहौल है।

IND Vs PAK Match: भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत से पूरे देश में उत्सव का माहौल छा गया। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर जगह तिरंगा लहराता दिखा। ऐसे में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे भी इस जश्न का हिस्सा बने। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चिरंजीवी से लेकर मोहनलाल तक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं।

मोहनलाल का ट्वीट वायरल

आपको बता दें कि सुपरस्टार मोहनलाल ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान पर जीत के लिए भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘पाकिस्तान के खिलाफ एक जबरदस्त जीत पूरी तरह से शानदार! भारतीय टीम ने अपने अदम्य साहस से सबको चौंका दिया. बधाई हो, टीम इंडिया!’

चिरंजीवी ने स्टेडियम में बैठकर देखा मैच

वहीं साउथ के जाने माने एक्टर चिरंजीवी ने स्टेडियम में मैच देखा. उन्होंने वहां से अपनी एक फोटो शेयर की और एक्स पर लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक और सुनहरा अध्याय!!! #AsiaCupFinal में पाकिस्तान पर क्या शानदार जीत! #TeamIndia ने जुझारूपन, उत्कृष्टता और संयम का परिचय दिया! @TilakV9 (तिलक वर्मा) को उनकी शानदार पारी के लिए बधाई. हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण!

ममूटी ने X पर लिखा, ‘टीम इंडिया ने एशिया कप सिर्फ जीता ही नहीं, बल्कि उस पर कब्जा भी कर लिया। बिना एक भी हार के चैंपियन। वाकई शानदार!’

भारत की जीत से बॉलीवुड में भी खुशी की लहर है। अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर तक ने पोस्ट करके बधाई दी है।

 

 

Back to top button