नोएडा के CEO समेत UP के कई IAS आज होगे रिटायर; PCS अफसर भी सेवानिवृत्ति

UP news: उत्तर प्रदेश में आज 30 सितंबर को कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात आईएस और आईपीएस अफसर रिटायर हो जाएंगे। इसके अलावा दो पीसीएस अधिकारी भी सेवानिवृत्त होंगे।

UP news: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम है. कई सीनियर अधिकारी आज रिटायर हो रहे हैं. इनमें आईएएस डॉ. सुधीर महादेव बोबडे इस समय राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव हैं. उनकी सेवाकाल का आज आखिरी दिन है. इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आईएएस राकेश कुमार सिंह भी आज सेवानिवृत हो रहे हैं. इनमें 4 आईएएस, 3 आईपीएस और 2 पीसीएस शामिल हैं. इसके साथ ही आईपीएस सुधा सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है. उनके पति भी आईपीएस हैं.

PCS अधिकारियों की सेवानिवृत्ति

सबसे पहले बात करते हैं PCS अधिकारियों की। PCS अधिकारी अरुण मणि तिवारी, जिन्होंने वर्ष 2015 में सेवा जॉइन की थी और वर्तमान में अयोध्या में ADM (LA) के पद पर कार्यरत थे, 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। श्री तिवारी ने भूमि अधिग्रहण और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष योगदान दिया। अयोध्या जैसे संवेदनशील जिले में काम करना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने धैर्य और कुशल प्रशासन से इन चुनौतियों का सामना किया।

सचिवालय प्रशासन के सचिव आईएएस बृजेश नारायण सिंह भी आज रिटायर हो जाएंगे. 15 दिन पहले तक वह उत्तर प्रदेश के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के पद पर तैनात थे. रिटायरमेंट के 15 दिन पहले ही उनका ट्रांसफर सचिव सचिवालय प्रशासन के पद पर हो गया था. ट्रांसपोर्ट कमिश्नर रहते आईएएस बृजेश नारायण सिंह ने कई ऐसे काम किए जो विभाग को नई दिशा देने वाले साबित हो रहे हैं. इसकी पूरे विभाग में चर्चा भी है.

आईएएस अविनाश कृष्ण सिंह डीजे टेक्निकल एजुकेशन के पद पर हैं. वे भी आज रिटायर हो रहे हैं. आईपीएस अधिकारियों की बात की जाए तो पीएसी मुख्यालय में तैनात एसपी पंकज कुमार पांडेय, आईपीएस कमल प्रसाद यादव डीआईजी एसीओ, यूपी फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट के संस्थापक निदेशक पद पर तैनात साल 1997 बैच के आईपीएस डॉ. जीके गोस्वामी का भी सेवाकाल आज समाप्त हो रहा है.

यूपी के 2 PCS अधिकारी भी हो रहे रिटायर: इन अधिकारियों के अलावा अयोध्या में एडीएम एलए पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी अरुण मणि तिवारी और मुरादाबाद में एडिशनल कमिश्नर पद पर तैनात सर्वेश कुमार गुप्ता भी आज सेवानिवृत हो रहे हैं.

महिला IPS ने मांगी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति: आईपीएस अधिकारी सुधा सिंह ने शासन से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है. इस मामले में सरकार की तरफ से कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. आईपीएस सुधा सिंह इस समय डीआईजी रेलवे के पद पर तैनात हैं. उनके पति विनय सिंह भी आईपीएस हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान जिस प्रकार से कार्य किया, वह आने वाली पीढ़ी के अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। वहीं, यह भी चुनौती होगी कि उनके स्थान पर आने वाले अधिकारी उनकी उपलब्धियों को आगे बढ़ा सकें।

 

Back to top button