
महाअष्टमी पर Varun Dhawan ने किया कन्या पूजन, टूटी थाली देख लोगों ने लिए मजे
Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने घर में महाअष्टमी का पूजन किया है, इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। लेकिन फैंस ने उसमें भी कमी निकाल दी।
Varun Dhawan: वरुण धवन अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। अभिनेता वरुण धवन ने मंगलवार (30 सितंबर) को दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर अपने घर पर कन्या पूजन किया। इस खास अवसर पर उन्होंने अपने घर छोटी बच्चियों को आमंत्रित किया और उन्हें पूड़ी, चने और हलवा खिलाकर स्वागत किया। एक तरफ जहां उन्होंने कन्या पूजन की तस्वीरें शेयर कीं, वहीं टूटी हुई थाली में वरुण को खाना खाते देख लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
वरुण धवन के घर दुर्गा अष्टमी पर कन्या भोज
दुर्गा अष्टमी पर वरुण धवन ने बच्चों के साथ दिन बिताया और उन्हीं के साथ खाना भी खाया। सोशल मीडिया पर उन्होंने कन्या भोज की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके अगल-बगल छोटी-छोटी बच्चियां और एक लड़का भी बैठा है। वरुण को भी इस तस्वीर में इन्हीं बच्चों के साथ खाना खाते देखा जा सकता है। उनकी थाली में पूरी, सब्जी, खीर और हलवा जैसे व्यंजन हैं।
View this post on Instagram
पोस्ट पर टिकी यूजर की नजरें
वरुण ने कैप्शन में लिखा, “दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं.” एक्टर के पोस्ट पर फैंस मां के जयकारे लगा रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स को एक्टर का कन्या पूजन करने का तरीका पसंद नहीं आया. यूजर्स का कहना है कि एक्टर खुद तो स्टील की थाली में खाना खा रहे हैं, लेकिन बच्चियों को प्लास्टिक की प्लेट में खाना दिया है.
ये भी पढ़े-
एक यूजर ने लिखा, “सर, आप खुद स्टील की प्लेट में खाना खा रहे हैं और अपने बच्चों को प्लास्टिक की थाली में खाना खिला रहे हैं, यह बिल्कुल गलत है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बच्चों की थाली अलग है??? पेपर वाली थाली.. ये तो गलत बात है. यूजर्स ने एक्टर की चटकी हुई प्लेट भी नोटिस कर ली. उनका कहना है कि आपके घर में भी, हमारे घर की तरह, चटके हुए बर्तन यूज होते हैं.
ये भी पढ़े-
Farah Khan ने Deepika Padukone से अनबन की खबरों पर किया रिएक्ट, दी सफाई
बता दें कि वरुण धवन इन दिनों फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में एक्टर के अलावा जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी हैं.





