मुफ्फरनगर में सड़क हादसा, अस्थियां लेकर जा रहे मां-बेटे समेत 6 की मौत

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में एक परिवार के 5 लोगों समेत 6 की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। तेज रफ्तार अर्टिगा कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई।

Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तितावी थाना क्षेत्र में त्रिदेव होटल के सामने बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कर खड़े ट्रक में जा घुसी। कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। परिवार के लोग करनाल से अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

अस्थियां विसर्जित करने के जा रहे थे हरिद्वार

परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों फरीदपुर के महेंद्र की मौत हुई थी। बुधवार को अस्थियां लेकर उनका बेटा पीयूष और परिवार के अन्य सदस्य मोहिनी, अंजू, विक्की, राजेंद्र, हार्दिक और शिवा हरिद्वार जा रहे थे। तितावी क्षेत्र में बघरा के पास हादसा हो गया। हार्दिक को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया है, जबकि छह लोगों की मौत हो गई।

कार के परखच्चे उड़ गए

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक इतनी रफ्तार में था कि सामने से आई अर्टिगा को संभलने का मौका ही नहीं मिला। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े।

पुलिस को सूचना दी गई, एंबुलेंस मौके पर पहुंची। किसी तरह कार में फंसे लोगों को निकाला गया, जिनमें से छह की मौत हो गई। घायल को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button