UP Rain Alert: लखनऊ समेत यहां होगी घनघोर बारिश, मौसम का खतरनाक अलर्ट

UP Rain Alert: यूपी में आने वाले दिनों में गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। अगले छह दिनों तक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के भी आसार हैं। मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली थी।

UP Rain Alert: यूपी के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून लौट आया है। अगले तीन दिनों तक जमकर बारिश हो सकती है। लखनऊ में आज दिन में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवा भी चल रही है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग ने बादलों की गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जिन जिलों में बारिश और बिजली के आसार हैं, उनमें सोनभद्र,मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती,गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर और लखीमपुर खीरी है.

इस बार दशहरा पर रावण जलने के बजाय कई जिलों पर भीगने से भी खत्म होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को प्रदेश में भी बादल छाएं रहेंगे. इस दौरान एक से दो बार यहां बारिश के छींटे पड़ेंगे. बारिश के दौरान बिजली गिर सकती है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

 

 

Back to top button