फिर दिखा CM Yogi का बाल प्रेम, चॉकलेट देकर बच्चों पर लुटाया प्यार

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत से बच्चों से मुलाकात की। प्यार लुटाते हुए उनसे आत्मीय बातचीत कर चॉकलेट दिया। नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा और खूब आशीर्वाद दिया।

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम जगजाहिर है। प्रोटोकॉल परे कर बच्चों से मिलना, उनसे ठिठोली करना, उन्हें दुलारना, खूब पढ़ने का आशीर्वाद देना और चॉकलेट देना उनकी खासियत है। गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह एक आत्मीय नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान बच्चों से मिले। एक बार फिर योगी का बाल प्रेम दिखाई दिया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की, उनका हालचाल पूछा।

बच्चों से हुई मुलाकात

विजयदशमी शोभायात्रा की अगुवाई करने के बाद सीएम योगी गुरुवार रात गोरखनाथ मंदिर में ही रुके थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन किए और अपने गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका। इसके बाद वे मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले, जहां श्रद्धालुओं के साथ आए बच्चों को देखकर रुक गए।

बच्चों से पूछा नाम और पढ़ाई का हाल

मुख्यमंत्री ने एक-एक बच्चे को पास बुलाकर उनका नाम और क्लास पूछी। कुछ बच्चों से उन्होंने ठिठोली भी की, जिससे माहौल बेहद सहज और खुशनुमा बन गया। उन्होंने सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद दिया कि खूब मन लगाकर पढ़िए और खूब आगे बढ़िए।

ये भी पढ़े-

UP Rain Alert: लखनऊ समेत यहां होगी घनघोर बारिश, मौसम का खतरनाक अलर्ट

सीएम योगी ने मुलाकात के दौरान बच्चों को चॉकलेट भी दी। बच्चों के साथ उनका यह आत्मीय व्यवहार एक बार फिर लोगों के दिल को छू गया। योगी आदित्यनाथ का प्रोटोकॉल से परे जाकर बाल प्रेम और सादगीपूर्ण स्वभाव कई बार सार्वजनिक रूप से नजर आ चुका है।

ये भी पढ़े-

बरेली में हाईअलर्ट; जुमे की नमाज को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात…

 

Back to top button