Aaj ka Rashifal: इन राशि वालो को निवेश में मिलेगा लाभ, जानें आज का राशिफल

Horoscope 07 October 2025, Rashifal 07 October 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 07 October 2025, Rashifal 07 October 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 7 अक्टूबर 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ.

मेष राशि

मेष राशि के जातको के लिए मंगलवार का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपना काम कल बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। कल के दिन नौकीर में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा।

वृष राशि

मिथुन राशि के लिए आज का दिन नौकरी और कामकाज के मामले में अच्छा रहेगा। आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपको आज के दिन कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला फंसा हुआ है तो इसमें आपको सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

आपको आज  के दिन विदेशी स्रतो से भी लाभ दिलाने वाला रहेगा। जो लोग विदेश में शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज इस मामले में कोई सकारात्मक खबर मिलेगी। आपके सितारे बताते हैं कि कल के दिन अगर आप अपनी लव लाइफ के बारे में फैमिली से बात करेंगे तो आपको परिवार का सपोर्ट मिल सकता है।

कर्क राशि

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से  आपकी भागदौड़ बनी रहेगी।

सिंह राशि

ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सरकारी मामले को लेकर परेशान रहेंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। सिंगल लोगों के अपने साथी से मुलाकात होगी। नौकरी में आपको प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

कन्या राशि

आप अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा।

तुला राशि

आपको पिता और पैतृक पक्ष से भी कल के दिन लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आपको कल कोई ऐसी खबर भी मिलेगी जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, आपको प्रसन्नता मिलेगी। संतान पक्ष से भी खुशी पाएंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपको परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, क्योंकि किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। किसी समाजिक मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें।

मकर राशि

आज आप पार्टनरशिप में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए आपको अपने आंख-कान खुले रखने होंगे, क्योंकि इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे।

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर ऊर्जा रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले, तो बेहतर रहेगा। लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में गड़बड़ी करेंगे। आप आलस्य दिखाएंगे, जिससे आपके काम लंबे समय के लिए लटकते चले जाएंगे। आज आपको एक दृढ़ निश्चय करके कामों को करने की आवश्यकता है।

Back to top button