बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी Maithili Thakur! BJP नेताओं से मुलाकात के बाद अटकले तेज़

Maithili Thakur, Bihar Assembly Election 2025: मैथिली ठाकुर ने उनको लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज नहीं किया, बल्कि यह कहकर परोक्ष रूप से स्वीकार किया कि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Maithili Thakur, Bihar Assembly Election 2025: बिहार में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही फेमस सिंगर मैथिली ठाकुर भी सियासी अखाड़े में दांव लगाने वाली हैं. मैथिली ठाकुर ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की. इस अहम बैठक के दौरान बीजेपी के दिग्गज नेता नित्यानंद राय भी मौजूद थे. विनोद तावड़े ने मैथिली ठाकुर के साथ मुलाकात की यह तस्वीर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की थी.जिस पर मैथिली ने इशारों-इशारों में बहुत कुछ साफ कर दिया.

प्रभावशाली चेहरा मानी जाती हैं मैथिली ठाकुर

मैथिली ठाकुर मिथिलांचल का एक बहुत बड़ा और प्रभावशाली चेहरा हैं. मैथिली और भोजपुरी जैसी स्थानीय भाषाओं में लोकगीत, छठ गीत, कजरी और पारंपरिक भजन गाती हैं. उनके पिता रमेश ठाकुर भी संगीतकार हैं, जिन्होंने उन्हें बचपन से ही संगीत की शिक्षा दी, जिससे उनकी संगीत की जड़ों पर मिथिला की छाप गहरी है.

मैथिली के लाखों फॉलोअर्स हैं

मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता केवल बिहार तक ही सीमित नहीं है, लेकिन मिथिलांचल में यह अत्यधिक प्रभावी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, खासकर युवाओं के बीच उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. यह उन्हें किसी भी राजनीतिक दल के लिए एक ‘गेम चेंजर’ या प्रभावशाली चेहरा बनाता है. 2023 में चुनाव आयोग ने उन्हें बिहार का ‘स्टेट आइकन’ नियुक्त किया था। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है.

कहां से लड़ेंगी चुनाव?

कहां से चुनाव लड़ने के सवाल पर मैथिली ठाकुर ने कहा कि- मैं अपने गांव क्षेत्र में जाना चाहूंगी क्योंकि वहां से मेरा अलग जुड़ाव है. वहां से शुरुआत होगी तो मुझे सीखने को मिलेगा. लोगों से मिलना, जुलना लोगों की बातें सुनना. मुझे ज्यादा समझ में आएगा, अगर में अपने गांव से शुरुआत करती हूं, तो… गौरतलब है कि मैथिली मधुबनी जिले के बेनी पट्टी की रहने वाली हैं. बेनीपट्टी एक विधानसभा सीट है.

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की। वहां दो चरणों में छह और ग्यारह नवंबर को मतदान होगा जबकि 14 नवंबर को मतों की गिनती होगी। पसंद के विधानसभा चुनाव क्षेत्र के बारे में पूछे जाने पर मैथिली ने पत्रकारों से कहा, इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन मैं अपने गांव के क्षेत्र जाना चाहूंगी क्योंकि वहां से एक अलग जुड़ाव है।

Back to top button