UP News: ‘नागिन बन जाती है पत्नी…’, सीतापुर में युवक ने DM से लगाई गुहार

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने डीएम के सामने गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी रात में नागिन बनकर डराती है। इस वजह से वह सो नहीं पाता.

Sitapur News: उत्तर प्रदेश या किसी भी राज्य में जिले के अधिकारी एक दिन समाधान दिवस रखते हैं. इस उद्देश्य से कि जनता कि कुछ समस्याओं का समाधान वो अपने स्तर पर ही कर सकें. लेकिन उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर अधिकारी भी चकरा गए. दरअसल शख्स ने अधिकारियों से कहा कि उसकी पत्नी नागिन है. और रात में उसे नागिन बन कर डराती है. इसकी वजह से वो सो नहीं पा रहा है.” ये अजीबोगरीब शिकायत जब अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने प्रार्थना पत्र तो ले लिया लेकिन इसके जांच के आदेश भी दिए.

‘मुझे, डसने दौड़ती है पत्नी’  

यहां के महमूदाबाद के लोधासा गांव के मेराज अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. बाकी लोगों से अलग मेराज का मामला कुछ ‘अलौकिक’ निकला. उन्होंने डीएम से कहा, ‘साहब, मेरी बीवी नसीमुन रात में नागिन बन जाती है… और मुझे डसने दौड़ती है.’ डीएम समेत पूरा ऑफिस कुछ पल के लिए सन्न रह गया. उन्‍हें एक सेकेंड को लगा कि जैसे किसी टीवी सीरियल का सीन सामने आ गया हो. राज ने बताया कि उनकी पत्नी कई बार जान से मारने की कोशिश कर चुकी है. लेकिन हर बार उनकी आंख खुल जाने की वजह से हमला अधूरा रह जाता है.

डीएम ने दिए जांच के आदेश 

उनका कहना था, ‘पत्‍नी उन्‍हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है. मेरी पत्नी कभी भी सोते समय मुझे जान से मार सकती है. जिलाधिकारी ने एसडीएम को आदेश दिया और पुलिस से जांच करने के लिए कहा गया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां शुरू कर दी गई. मेराज के मुताबिक एक बार पत्‍नी उसको काट भी चुकी है. नागिन बनकर रात में दौड़ कर काटने का प्रयास करती है.  इसको लेकर पीड़ित मेराज के द्वारा जिलाधिकारी को एप्लीकेशन भी दी गई.

Back to top button