
बिहार चुनाव के लिए Chirag Paswan की शर्तें, NDA में अटका सीटों का बंटवारा
Bihar Chunav 2025: चिराग पासवान ने भाजपा से 40 सीटों की मांग रख दी है। वहीं भाजपा सिर्फ 25 सीटों को देने पर ही राजी है। बीते साल हुए लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए चिराग पासवान ने यह मांग रखी है।
Bihar Chunav 2025: विधानसभा चुनाव से हलचल तेज हो गई. सीट शेयरिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. लगभग चालीस मिनट चली आज की बैठक में लोजपा रामविलास की तरफ से सीटों की मांग रखी गई. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चिराग पासवान (Chirag Paswan) की वो कौन सी शर्त है, जिस कारण NDA में अभी तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला नहीं बन सका है. चिराग पासवान 25-30 विधानसभा सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं. सूत्रों से यह जानकारी सामने आई चिराग की पार्टी को 22-25 सीटें देने पर सहमति बन गई है.
बिहार चुनाव के लिए चिराग पासवान की शर्तें
चिराग पासवान 25-30 विधानसभा सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं. बीते दिनों NDA सूत्रों से यह जानकारी सामने आई चिराग की पार्टी को 22-25 सीटें देने पर सहमति बन गई है. लेकिन सीटों की संख्या के अलावा भी चिराग खेमे की कुछ सख्त शर्तें हैं, जिसको लेकर मामला अटका है.
- दरअसल चिराग पासवान चाहते हैं कि 2024 में लोकसभा की जीती हुई 5 सीट और 2020 के विधानसभा चुनाव के उनकी पार्टी द्वारा दिखाए गए प्रदर्शन के आधार पर LJP रामविलास को सीटें दी जाएं.
- साथ ही लोकसभा की जो 5 सीटें इस समय LJP रामविलास के पास हैं, उनमें सभी में कम से कम दो विधानसभा सीटें उनकी पार्टी को दी जाएं.
- इसके अलावा एलजेपी के बड़े नेताओं के लिए भी सीटें मांगी गईं हैं.
इससे पहले पटना में नीतीश कुमार जदयू नेताओं के साथ बैठक की। खबर है कि टिकट और उम्मीदवार को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ सीएम ने 45 मिनट चर्चा की है। जदयू अपने कोटे की सीटों और उम्मीदवारों पर मंथन जारी है। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने कहा, ‘NDA पूरी मजबूती से खड़ा है और जल्द सीट शेयरिंग हो जाएगी।’





