Aaj ka Rashifal: इन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं प्रेम में गलतफहमियां, हो जाये सावधान

Horoscope 08 October 2025, Rashifal 08 October 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 08 October 2025, Rashifal 08 October 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।  हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 8 अक्टूबर 2025 को अश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। आज रेवती नक्षत्र के साथ ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। वहीं, आज सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे और चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं सभी राशियों का हाल.

जानें बुधवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा-

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है जो आपको अपने बारे में अच्छा महसूस कराएंगे। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी करीबी व्यक्ति के साथ बहस हो सकती है। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है।

वृषभ राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आज का दिन आपकी आर्थिक परेशानी बढ़ा सकता है। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनता है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बढ़िया दिन है।

कर्क राशि- आज आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें, वरना सामान चोरी हो सकता है। प्यार में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने से आपको प्रोफेशनल तौर पर बड़ा लाभ होगा।

सिंह राशि- आज आपका दिन हर तरह से अनुकूल दिख रहा है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों की स्थिति अच्छी होगी। नौकरी के अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। सेहत में सुधार होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।

कन्या राशि– आज किसी दोस्त से मुलाकात होना आपके जीवन में बदलाव लेकर आएगा। पैसों के निवेश और बचत को लेकर विचार करना अच्छा रहेगा। निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। धन लाभ के संकेत हैं। कामकाज के सिलसिले से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने जीवन की सबसे बेहतरीन शाम अपने जीवनसाथी के साथ गुजारेंगे।

वृश्चिक राशि- आज आपका मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि- आज आपको अपनी सेहत को पर्याप्त समय देने की जरूरत है। व्यवासायिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। शाम के लिए कुछ खास योजना बनाएं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं।

मकर राशि- आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है। अपने उत्साह को काबू में रखें। आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आपकी एनर्जी का स्तर हाई रहेगा। अपने रूप और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपके जीवन की सबसे बेहतरीन शाम बन सकता है।

कुंभ राशि- आज बड़े प्रोजेक्ट को छोटे भागों में बांट लें। संतान से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। घरेलू जीवन अच्छा रहेगा। परिवार की समस्याएं दूर हो सकती हैं। पार्टनरशिप में आने वाले दिक्कतें दूर हो सकती हैं। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा।

मीन राशि- आज मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता से धन मिल सकता है।

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button