
‘वे हमारी पार्टी की धड़कन’…, आजम खान से मिलकर बोले अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का बयान आया है। उनका कहना है कि आजम खान पार्टी की धड़कन हैं और उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया गया।
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को आजम खान से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान भी सामने आ गया है। अखिलेश ने कहा है कि आजम खान पर झूठे मुकदमे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी की बुनियाद हैं और सबसे पुराने नेता हैं। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी झूठे मुकदमे का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है।
अखिलेश यादव ने शेयर की तस्वीरें
अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में आजम खान अखिलेश यादव को कलम देते हुए दिख रहे हैं। आजम खान ने कई इंटरव्यू में कहा था कि मैंने बच्चों के हाथों में कलम पकड़ाई है। उन बच्चों के हाथों में कलम देने की कोशिश की है, जो यदि नहीं पढ़ते तो पंचर बनाते या फिर कोई और काम करते।
क्या कहें भला उस मुलाक़ात की दास्तान
जहाँ बस जज़्बातों ने खामोशी से बात की pic.twitter.com/uHFxDoKDTw— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 8, 2025
23 महीने के बाद रिहा हुए हैं आजम
आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद अखिलेश यादव पहली बार उनसे मिलने के लिए पहुंचे हैं। आजम खान को सपा का अहम मुस्लिम चेहरा माना जाता रहा है। वह लंबे समय से डकैती और चोरी समेत विभिन्न आरोपों के 100 से अधिक मुकदमों में सीतापुर जेल में बंद थे। वह करीब 23 महीने के बाद वह पिछली 23 सितंबर को जमानत पर जेल से रिहा हुए थे।
ये भी पढ़े-
Azam Khan से मिलने रामपुर पहुंचे अखिलेश यादव; मुलाकात से सियासी खींचतान तेज
आजम खान और अखिलेश यादव की यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली और दोनों अकेले ही बैठे रहे। दरअसल आजम खान ने पहले ही शर्त रखी थी कि यह मुलाकात सिर्फ मुझसे होगी और अखिलेश यादव किसी और नेता को साथ लेकर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा था कि ईद पर मेरी पत्नी अकेली बैठकर रोती रही, लेकिन कोई हमारा हाल पूछने तक नहीं आया।
ये भी पढ़े-
Lucknow News: लखनऊ में BMW ने खड़ी कार को उड़ाया, बाल-बाल बची महिला





