Cough Syrup Death Case: जहरीले कफ सिरप मामले में बड़ा एक्शन, कंपनी का मालिक गिरफ्तार

MP Cough Syrup Death Case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप के सेवन से 20 बच्चों की मौत के मामले ने पूरे देश को हिला दिया है। पुलिस ने श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के मालिक रंगनाथन गोविंदन को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है।

MP Cough Syrup Death Case: जांच में पाया गया कि कंपनी द्वारा बनाए गए कफ सिरप में 46.2 प्रतिशत डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) था। यह रसायन औद्योगिक उपयोग के लिए बनाया जाता है और मानव शरीर के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसके सेवन से किडनी फेल्योर और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसका शिकार छोटे बच्चे हुए। कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में रंगनाथन की तलाश थी। मध्य प्रदेश पुलिस ने चेन्नई पुलिस के सहयोग से रंगनाथन  को गिरफ्तार किया।

विशेष जांच दल (SIT) का गठन

मध्य प्रदेश सरकार ने इस घटना की गहन जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। SIT को यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी मात्रा में जहरीला सिरप बाजार में कैसे पहुंचा और आपूर्ति श्रृंखला में कहां चूक हुईसाथ ही यह भी जांच करेगी कि क्या कंपनी ने जानबूझकर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया या निगरानी में किसी तरह की लापरवाही हुई।

गिरफ्तारी के प्रयास और इनाम

छिंदवाड़ा पुलिस ने आरोपी रंगनाथन की गिरफ्तारी के लिए ₹20,000 का इनाम घोषित किया था। मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष टीम तमिलनाडु में कई दिनों तक सर्च ऑपरेशन में लगी रही। आखिरकार, चेन्नई में उसे पकड़ने में सफलता मिली।

जहरीली दवा से किडनी खराब, 20 बच्चों की मौत

मध्यप्रदेश में इस जहरीले कफ सिरप के सेवन के बाद कई बच्चों की किडनी खराब हो गई। इलाज के दौरान अब तक कुल 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। केरल और मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों ने भी इसपर प्रतिबंध लगा दिया है। तमिलनाडु सरकार ने एक अक्टूबर से ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए दवा के स्टॉक को बाजार से हटाने का आदेश दिया था।

बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस की एसआईटी तीन दिन पहले इस मामले की जांच के लिए  चेन्नई पहुंची थी।  एसआईटी ने Coldrif कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को अशोक नगर थाना क्षेत्र से पकड़ा और उसे कांचीपुरम के सुंगुवर्चत्रम ले जाकर आगे की पूछताछ की।

ये भी पढ़े-

Coldrif Cough Syrup मामले में बड़ा खुलासा, जहरीले स्तर पर मिला ‘डायएथिलीन ग्लाइकोल’

इस खतरनाक केमिकल का होता था इस्तेमाल

Coldrif कफ सिरप में 46.2 प्रतिशत डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) पाया गया था। डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) एक जहरीला केमिकल है। इसके सेवन किडनी फेल होने का प्रमुख कारण बनता है। श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा निर्मित इस कफ सिरप को बच्चों के लिए सामान्य सर्दी-खांसी के इलाज के रूप में बेचा जा रहा था। लेकिन इससे अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) केमिकल का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल वर्क में किया जाता है।

ये भी पढ़े-

बच्चों की मौत के बाद Coldrif सिरप पर बैन, CM मोहन यादव ने कंपनी पर कसा शिकंजा

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह खबर उपलब्ध स्रोतों और आधिकारिक पुलिस बयानों पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल जनहित में सूचना प्रदान करना है। किसी भी व्यक्ति या संस्था की दोष सिद्धि या निर्दोषता का निर्णय अदालत द्वारा ही किया जाएगा।

 

Back to top button