लखनऊ में बसपा की बड़ी रैली; मायावती ने सपा पर लगाये गंभीर आरोप; भाजपा-कांग्रेस भी…

BSP Mayawati Rally: लखनऊ के राजनीति गलियारे में आज मौसम गर्म है. आज बसपा संस्थापक कांशीराम का 19वां परिनिर्वाण दिवस आज मनाया जा रहा है. चारों तरफ बसपा के झंडे लिए लोग दिखाई दे रहे है.

BSP Mayawati Rally: कांशीराम स्मारक स्थल बंगला बाजार चौराहा, पुराना जेल रोड पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके बाद मायावती ने रैली को संबोधित किया. बसपा सुप्रीमो ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. कहा कि सपा सरकार स्मारक स्थल के टिकट का पैसा दबाए रही. सत्ता से बाहर रहने पर पीडीए याद आता है.

जबकि भाजपा की तारीफ की. कहा कि भाजपा ने टिकट का पैसा इसकी मरम्मत में लगाया. हालांकि, मायावती ने यह भी कहा कि भाजपा ने उन पर फर्जी केस दर्ज करवाए. साथ ही कांग्रेस-भाजपा को एक जैसा बताया.

 

सपा ने सत्ता में आते ही बंद की योजनाएं-मायावती

मायावती ने मंच से समाजवादी पार्टी को घेरा. कहा- जब वे सरकार में रहते हैं तो न उन्हें PDA याद आता है, न कांशीराम जी की जयंती और न ही पुण्यतिथि. जब सत्ता से बाहर हो जाते हैं तो समाजवादी पार्टी को याद आता है कि हमें संगोष्ठी करनी चाहिए. मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहती हूं कि यदि कांशीराम जी के प्रति आपका इतना ही आदर सम्मान था तो जब उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार थी और अलीगढ़ मंडल में कासगंज जिला बनाकर नाम कांशीराम जी के नाम पर रखा था तो सपा ने सत्ता में आते ही नाम क्यों बदल दिया.

बसपा की सरकार में कांशीराम जी के नाम पर अनेकों संस्थानों के नाम रखे, जो बदले गए. अनेक योजनाएं शुरू कीं, जिसे सपा ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया. यह उनका दोहरा चरित्र नहीं है तो क्या है?

credit@ANI

धर्म पर न करें टिप्पणी

मायावती ने का कि देश में आमजन हित के मुद्दों पर आवाज उठाने के बजाय एक-दूसरे के देवी-देवता, धर्म पर टिप्पणी करने वाले राजनीति करते हैं. सभी धर्मों का पूरा आदर-सम्मान करना चाहिए. इसमें किसी को आई लव…आदि की राजनीति नहीं करनी चाहिए. पहलगाम की आतंकी घटना में कई महिलाओं के सिंदूर उजड़ गए थे. इसे रोका जा सकता था.

यदि सुरक्षा का प्रबंध किया जाता. साथ ही कहा कि अमेरिका के टैरिफ से केंद्र को सचेत रहना होगा. स्वदेशी उत्पाद और आत्मनिर्भर भारत की बात हवा-हवाई न हो.

कहा कि इस बार यूपी में बीएसपी की अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है. क्योंकि बीएसपी से सत्ता से हटने के बाद जब सपा, भाजपा, कांग्रेस की सरकार रहीं, गरीबों, दलितों, पिछड़ों का उत्थान नहीं हुआ. गरीबी बेरोजागारी बढ़ गई है. जुल्म-ज्यादती बढ़ गई है. इन वर्गों के लोगों को आरक्षण का सही लाभ नहीं मिल पा रहा.

Back to top button