UP News: बरेली में एक लाख का इनामी ‘शैतान’ एनकाउंटर में ढेर, सिपाही घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गुरुवार तड़के पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी इफ्तेखार को एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही को गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

UP News: बरेली में पुलिस और एसओजी की टीम ने बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया है। भोजापुरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश इफ्तिखार उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान ढेर हो गया। मुठभेड़ नैनीताल हाईवे स्थित बिलवा कृषि फार्म के पास हुई। मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल को गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश का साथी फरार हो गया।

एक लाख का इनामी मुठभेड़ में ढेर

मारे गए डकैत पर 7 जिलों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना बिथरी चैनपुर थाने में डकैती की घटना में वांछित चल रहा था। 2006 में थाना फरीदपुर के पचौमी मंदिर के पुजारी की हत्या समेत डकैती में शामिल था। वर्ष 2012 में बाराबंकी से पुलिस कस्टडी से फरार हुए था, आठ साल बाद पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन 17 कारतूस, 28000 रुपए, मोबाइल, मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

 7 जिलों में दर्ज थे 19 मुकदमे

डकैत इफ्तखार पर 7 जिलों में कुल 19 मुकदमे दर्ज थे. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, 2 मैगजीन, 17 कारतूस और 28 हजार रुपये बरामद किए हैं. इफ्तखार 2012 में बाराबंकी में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, और वह 2006 में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक पुजारी की हत्या और डकैती के मामले में भी वांछित चल रहा था.

ये भी पढ़े-

श्मशान से गायब हो जा रहीं अस्थियां… तंत्र-मंत्र की दस्तक से कांपा बागपत

हर बार नाम बदलकर रहने वाला शैतान मूलरूप से कासगंज के कादरगंज रोड पर बरी चौक का रहने वाला है। मौजूदा समय मे गाजियाबाद में टीला मोड़ स्थित थाना भूपखेड़ी के गांव जगत बट्टा में रह रहा था।

ये भी पढ़े-

Lucknow News: लखनऊ में BMW ने खड़ी कार को उड़ाया, बाल-बाल बची महिला

 

Back to top button