SRMPS में संगीत और नृत्य का रंगारंग संगम, Deputy CM ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ

Lucknow News: श्री रामस्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल (SRMPS) लखनऊ में वार्षिक अंतर-विद्यालयी सांस्कृतिक महोत्सव SONATA 2025 का भव्य आयोजन हुआ। Deputy CM ब्रजेश पाठक रहे मुख्य अतिथि.

श्री रामस्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल (SRMPS) में वार्षिक अंतर-विद्यालयी सांस्कृतिक महोत्सव “SONATA 2025” का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन संस्थापक एवं चेयरमैन श्री लक्ष्मी नारायण अग्रवाल जी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से सम्पन्न हुआ, जिसने विद्यालय परिसर को कला, संगीत और उल्लास के रंगों से सरोबार कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी CM  माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी ने किया। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण शिक्षा के प्रयासों और विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने की सराहना की।

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण शिक्षा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “SRMPS विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए मंच प्रदान कर रहा है।”

सृजनात्मकता और शिक्षा का अद्भुत संगम

विद्यालय के निदेशक डॉ. भारतेन्दु अग्रवाल, जो एक प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ हैं, तथा निदेशिका सुश्री श्रुति अग्रवाल को विद्यालय की निरंतर प्रगति और सृजनात्मक दृष्टिकोण के लिए विशेष रूप से सराहा गया। उन्होंने कहा कि SONATA जैसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, टीम स्पिरिट और नेतृत्व के गुण भी विकसित करते हैं।

प्रधानाचार्या अनुपमा वर्मा के नेतृत्व में सफल आयोजन

प्रधानाचार्या सुश्री अनुपमा वर्मा के सक्षम नेतृत्व एवं समर्पित समन्वय में यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। उन्होंने कहा “SONATA 2025 सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी उस सोच का प्रतिबिंब है जिसमें शिक्षा, कला और आनंद एक साथ चलते हैं।”

प्रतिभाओं का दिखा संगम 

इस वर्ष लगभग50 विद्यालयों से 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, वाद्य और अन्य रचनात्मक विधाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मंच पर विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मकता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया आयोजन का गौरव

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई विशिष्ट अतिथियों श्री योगेश शुक्ला और सुश्री संजोली पांडेय ने, जिन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शिक्षा और कला का उत्कृष्ट संगम

SONATA 2025 ने SRMPS की उस भावना को जीवंत किया जिसमें शिक्षा, कला और आनंद का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। यह आयोजन न केवल विद्यालय की रचनात्मक पहचान को मजबूत करता है, बल्कि पूरे लखनऊ के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नई ऊर्जा का संचार करता है।

Back to top button