Jan Suraaj List: जन सुराज पार्टी की पहली लिस्ट की घोषणा, PK के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस

Jan Suraaj List: बिहार चुनाव 2025 में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहरी लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

Jan Suraaj List: जनसुराज दल ने बिहार चुनाव के लिए आज 51 कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दिया है. पार्टी ने कैंडिडेट चयन में जाति का पूरा ख्याल रखा है. जनसुराज दल ने 7 अनुसूचित जाति, 17 अतिपिछड़ों, 11 पिछड़े, 8 अल्पसंख्यक और 8 सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को टिकट दिया है. राज्य की 243 सीटों के लिए दो चरण में चुनाव होने हैं. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है और पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी और इस दौर में 122 सीटों पर वोट पड़ेंगे. जनसुराज नेता प्रशांत किशोर पिछले दो साल से राज्य में लगातार एक्टिव हैं.

आरसीपी सिंह ने की इन उम्मीदवारों की घोषणा

वाल्मीकिनगर- दीर्घ नारायण प्रसाद

हरसिद्धि- अवधेश राम
बेनीपट्टी- मोहम्मद परवेज आलम
सुपौल निर्मली- रामप्रवेश यादव
सिकटी- रागिब बबलू
कोचाधामन- अबू अफाक फारुक
पूर्णिया अमौर- अफरोज आलम
मधेपुरा आलमनगर- सुबोध सुमन
सहरसा-किशोर कुमार मुन्ना
सिमरी बख्तियारपुर- सुरेन्द्र यादव
महिषी- शमीम अख्तर
दरभंगा- आरके मिश्रा
केवटी- बिल्टतू साहनी
मीनापुर- तेजनारायण सहनी
गोपालगंज- डॉक्टर शशिशेखर सिन्हा
भोरे- प्रीति किन्नर
मांझी- वाईवी गिरी
छपरा- जेपी सिंह
परसा- मुसाफिर महतो
सोनपुर- चंदन मेहता
कल्याणपुर- रामबालक पासवान
मोरबा- डाक्टर जागृति ठाकुर
बेगूसराय- सुरेन्द्र साहनी
खगड़िया- जयंती पटेल
बेलदौर- गजेंद्र कुमार सिंह निषाद
पीरपैंती- घनश्याम दास
बेलहर- ब्रजकिशोर पंडित
परवत्ता- विनय कुमार बरुण
अस्थावा- लता सिंह
बिहारशरीफ- दिनेश कुमार
नालंदा- कुमार पूनम सिन्हा
कुम्हरार- प्रोफेसर केसी सिन्हा
आरा- डॉक्टर विजय गुप्ता
चेनारी- नेहा नटराज
करगहर- रितेश पांडेय अभिनेता
गोह- सीताराम दुखारी
नवीनगर- अर्चना चंद्रा यादव
इमामगंज- डॉक्टर अजीत कुमार
बोधगया- लक्ष्मण मांझी
पार्टी ने ऐलान किया है कि प्रशांत किशोर चुनाव अभियान की शुरुआत राघोपुर सीट से करेंगे। इस सीट से राजद नेता तेजस्वी यादव विधायक हैं। उदय ने कहा है कि अगले दो-तीन दिन में सभी सीटों पर कैंडिडेट के नाम का ऐलान हो जाएगा।

 

Back to top button