Bihar Elections 2025: पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव पर दिया अपडेट, कर दिया बड़ा ऐलान

Pawan Singh News: भोजपुरीया पावर स्टार पवन सिंह ने कहा है कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को जॉइन नहीं किया था। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और रहेंगे।

Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार और हाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने चुनाव लड़ने की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। पवन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि मैं इस बार का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मैंने कभी चुनाव लड़ने के इरादे से पार्टी में शामिल नहीं हुआ था। पवन सिंह का यह ऐलान पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवादों के बीच आया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर भोजपुर सुपरस्टार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मैं पवन सिंह, अपने भोजपुरीया समाज से कहना चाहता हूँ कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और न ही मेरा कोई ऐसा इरादा है। मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।

पवन सिंह ने सितंबर महीने में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। साथ ही BJP के सहयोगी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से भी मिले थे। तब से अटकलें लगाई जा रही थीं कि पवन NDA में शामिल किसी भी पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।

पत्नी ज्योति सिंह के साथ निजी विवाद गहराया

एक ओर पवन सिंह ने चुनावी राजनीति से दूरी बनाई है, वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दोनों के बीच निजी और कानूनी टकराव लंबे समय से सुर्खियों में है, लेकिन अब ये इसलिए अधिक चर्चा में है क्योंकि ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब वो बच्चे के लिए तरस रही थीं, तब पवन सिंह उन्हें गर्भपात की दवा खिलाया करते थे। जब ज्योति सिंह ने इसका विरोध किया, तो उन्हें टॉर्चर किया जाता था।

 

Back to top button