
नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी… मुंबई में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार
Maharashtra News: मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नीलेश राठौड़ (35) को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) में उप सचिव बताकर 36 नौकरी चाहने वालों से कुल 2.88 करोड़ रुपए की ठगी की। आरोपी सोलापुर जिले के बार्शी का निवासी है और उसने लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की।
फ़र्ज़ी IAS ने किया लाखों की ठगी
जांच में सामने आया कि राठौड़ ने आयकर विभाग में इंस्पेक्टर और सहायक जैसे पदों के लिए फर्जी भर्ती का झांसा दिया। उसने मई 2023 में अंधेरी ईस्ट के एक होटल में इंटरव्यू का नाटक रचा और प्रत्येक उम्मीदवार से करीब 10 लाख रुपए वसूले। फर्जी नियुक्ति पत्र बनाए, सरकारी अस्पतालों में फर्जी मेडिकल जांच कराई और पुलिस वेरिफिकेशन के जाली दस्तावेज भी तैयार किए ताकि पूरी प्रक्रिया असली लगे।
यह भी पढ़ें…
मुंबई को PM Modi ने दिया तोहफा, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन
पीड़ितों की शिकायत
नवी मुंबई निवासी संतोष खरपुड़े ने शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि सहायक पद के लिए 4 लाख और निरीक्षक पद के लिए 6 लाख रुपए की मांग की गई थी। जब नियुक्ति पत्र नहीं मिला, तो पीड़ितों ने स्वयं आयकर विभाग से संपर्क किया और पता चला कि ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया अस्तित्व में ही नहीं थी।
यह भी पढ़ें…
मुंबई में ED ने शुरू की दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला के ड्रग नेटवर्क पर बड़ी छापेमारी
पुलिस कार्रवाई और जांच
सहार पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। ईओडब्ल्यू ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जांच में यह भी सामने आया कि राठौड़ ने दावा किया था कि वह दिल्ली में अपने संपर्कों के जरिए भारतीय सेना में नौकरी दिलवा सकता है।
पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि क्या इस ठगी में और लोग भी शामिल थे। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नौकरी के झांसे में आने से पहले उम्मीदवारों को हमेशा आधिकारिक स्रोतों से सत्यापन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें…





