
Agra News: करवाचौथ में हैरान कर देना वाला मामला, एक पति के साथ दो पत्नियाँ…
Agra News: आगरा में एक पति ने अपनी दो पत्नियों के साथ करवा चौथ मनाया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इस अनोखी प्रेम कहानी में पहली पत्नी की रजामंदी से पति ने दूसरी शादी की।
Agra News: यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां करवाचौथ के मौके पर एक शख्स की दोनों पत्नियों ने व्रत रखा था। युवक ने दोनों को पानी पिलाकर रस्में पूरी की। उनका कहना है कि तीनों में बहुत प्यार है और जहां प्यार होता है वहां विवाद नहीं होता। पहली पत्नी की रजामंदी से पति ने दूसरी शादी की और अब सब एक साथ रहते हैं. खैर इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रामबाबू निषाद की दो पत्नियां
मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला बिहारी का है। यहां के निवासी रामबाबू निषाद की दो पत्नियां हैं। दोनों पत्नियों ने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने दोनों को एक साथ व्रत खुलवाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। देखते ही देखते यह वायरल हो गया। रामबाबू निषाद का कहना है कि जीवन साथी साथ दे तो सब कुछ मुमकिन है।
ये भी पढ़े-
UP News: NCC छात्रा की सेना में फर्जी नौकरी; सच्चाई सामने आई तो उड़े होश…
यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। दोनों पत्नियों ने एक साथ पति की लंबी आयु के लिए सुबह से करवाचौथ का व्रत रखा। इसके बाद शाम के समय दोनों ने पूजा के बाद एक साथ चंद्रमा के दर्शन करते हुए अर्घ्य दिया। इसके बाद दोनों पत्नियों ने एक साथ अपने पति के गले मे फूलों की माला डालकर पैर छुए। उसके बाद रामबाबू निषाद के हाथ से पानी पीते हुए अपना व्रत खोला।
ये भी पढ़े-
श्मशान से गायब हो जा रहीं अस्थियां… तंत्र-मंत्र की दस्तक से कांपा बागपत





