बरेली हिंसा पर सख्त एक्शन… तौकीर रजा के करीबियों की 17 दुकानें सील

Bareilly Violence: बरेली हिंसा मामले में प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने उपद्रव के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी लोगों पर बड़ी कार्रवाई की। पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित अवैध दुकानों और शोरूम को सील कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, ये सभी प्रतिष्ठान बिना नक्शा स्वीकृति के बनाए गए थे।

तौकीर रजा के करीबी की 17 दुकानें सील
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में हड़कंप का माहौल देखा गया। बीडीए के एक कर्मचारी ने बताया, “यह कार्रवाई अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति के चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ की गई है। मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ की 17 दुकानों को सील कर दिया गया है।”

इससे पहले हिंसा के मुख्य आरोपी तौकीर रजा के एक और करीबी डॉ. नफीस खान के अवैध बारातघर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया था। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि हिंसा और उपद्रव में शामिल लोगों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें…

Agra News: करवाचौथ में हैरान कर देना वाला मामला, एक पति के साथ दो पत्नियाँ…

अब तक की जांच और गिरफ्तारियां
इस उपद्रव मामले में पुलिस ने अब तक 126 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है, जिनमें से 83 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें…

CM Yogi ने किया कार्पेट एक्सपो का उद्घाटन, अमेरिकी टैरिफ को अवसर में बदलने का आह्वान

घटना की पृष्ठभूमि
26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। बड़ी संख्या में लोग “आई लव मोहम्मद” के पोस्टर लेकर जमा हुए थे। इस दौरान कुछ लोगों के विरोध के बाद दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

घटना के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी के तहत लगातार बुलडोजर, सीलिंग और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई “कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध निर्माण के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति” का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें…

IPS वाई पूरन की मौत पर मायावती ने जताया गहरा दुख, समयबद्ध जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

Back to top button