
पेट दर्द होने पर अस्पताल पहुंची किशोरी, रिपोर्ट देख डॉक्टर हैरान; यौन शोषण…
UP news: श्रावस्ती से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पेट दर्द होने की शिकायत पर अस्पताल पहुंची किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है. इसके बाद परिजन और डॉक्टरों ने पूछा तो उसने पड़ोसी युवक द्वारा यौन शोषण की बात कही है.
यौन शोषण के इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि मां-बेटे दोनों स्वस्थ है.
दरअसल, गिलौला थाना क्षेत्र के एक गांव 16 वर्षीय किशोरी अपने नानी के यहां रहती थी. किशोरी की नानी को आंखों से दिखाई नहीं देता था. शुक्रवार को किशोरी के के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया. किशोरी को ग्रामीणों द्वारा अस्पताल लेकर जाया गया. यहां पर डॉक्टरों ने जैसे ही अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि गर्भवती है.
डॉक्टरों द्वारा तत्काल किशोरी को लेबर रूम में शिफ्ट किया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया. जब किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पड़ोस का रहने वाला युवक आए दिन उसके साथ यौन शोषण करता था और किसी को न बताने की बात कहता था.
इस मामले की जानकारी सीएमएस द्वारा पुलिस को दी गई. सूचना पर अस्पताल पहुंची गिलौला पुलिस ने जांच की और आरोपी युवक को पकड़ लिया. सीएमएस डॉक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि किशोरी को पेट दर्द होने पर लाया गया था. जिसकी जांच डॉक्टर आरके सिंह द्वारा कराई गई थी, जिसमें किशोरी के गर्भवती होने का पता चला. जैसे ही उसे लेबर रूम में शिफ्ट कराया गया जहां पर उसने एक लड़के को जन्म दिया है. किशोरी के परजनों ने बताया कि लड़की की उम्र मात्र 16 वर्ष है और अपनी नानी के यहां रहती थी. नानी को आंखों से दिखाई नहीं देता है.
क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली मौके पर गिलौला थाने के प्रभारी विनय पांडे ने अस्पताल पहुंचकर सारी जानकारी ली. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही उसे जेल भेज दिया जाएगा.





