Ind vs WI 2nd Test: चौथे दिन का खेल खत्म, जीत के करीब टीम इंडिया

Ind vs WI 2nd Test: भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट में जीत से महज 58 रन दूर है। 121 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने चौथे दिन की समाप्ति तक 1 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं।

Ind vs WI 2nd Test: दिल्ली टेस्ट के चौथे दिन भारत ने मुकाबले पर पूरी पकड़ बना ली है। मेहमान वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन पर सिमटने के बाद टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 121 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में भारत ने दिन का अंत 63/1 पर किया और अब हमें जीत के लिए महज 58 रन की जरूरत है। यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन दूसरे ओवर में वॉरिकन की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने पारी संभाली। राहुल को हल्की चोट लगी, फिर भी वे मैदान पर डटे रहे। भारत की निगाहें सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप पर हैं।

केएल राहुल और साई सुदर्शन नाबाद

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 9 रन पर यशस्वी जायसवाल (8) का विकेट गंवा दिया था। जायसवाल ने 2 चौके लगाते हुए 8 रन बनाए। इसके बाद केएल राहुल ने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को जीत की दहलीज पर ला दिया है। राहुल 25, जबकि साई सुदर्शन 30 रन बनाकर नाबाद हैं।

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन टीम के खाते में जोड़े। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़े-

IPL से भी रिटायर होंगे Virat Kohli? आकाश चोपड़ा का खुलासा…

टीम इंडिया को जीत के लिए 58 रन दूर

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 248 रन पर सिमट गई। इस पारी में एलिक एथनाज ने 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 36 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए। रवींद्र जडेजा को 3 विकेट हाथ लगे। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त शेष थी। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत के लिए 121 रन का टारगेट दिया।

ये भी पढ़े-

IND vs WI: टीम इंडिया की जीत मुश्किल में, दूसरे सेशन में बदल सकता है खेल…

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी एक बार फिर शुरुआत में लड़खड़ा गई थी, लेकिन सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शाई होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। कैंपबेल 115 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाई होप ने 103 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जस्टिन ग्रीव्स ने 50 रन बनाए। कप्तान रोस्टन चेज ने टीम के खाते में 40 रन का योगदान दिया।

भारत की ओर से इस पारी में कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के हाथ 3-3 विकेट लगे, जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट निकाले। रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 सफलताएं हासिल कीं।

ये भी पढ़े-

Cricket: तंगी से निकलकर बनाई पहचान, भारतीय टीम के नए फिनिशर?

 

Back to top button