UP News: CO समेत 25 इंस्पेक्टर और SI का तबादला, 3 थाना प्रभारी लाइन हाजिर

UP News: देवरिया में पुलिस महकमे में कप्तान संजीव सुमन ने दीपावली के पहले बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत CO, कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए।

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया के पुलिस महकमे में एक बार फिर अधिकारियों का तबादला देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने जिले के 25 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल कर दिया है। कई थानों की कमान बदली गई है तो कई अनुभवी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्पेक्टर राजेश कुमार पांडे को पुलिस लाइन से विशेष जांच प्रकोष्ठ और साक्षी सुरक्षा सेल की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार पटेल को अपराध शाखा से क्राइम सलेमपुर का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

दरोगाओं में दीपक सिंह को भागलपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। धर्मेंद्र कुमार को रुद्रपुर से सदर कोतवाली की मेडिकल चौकी भेजा गया है। संकल्प सिंह राठौड़ को लार थाना की कस्बा चौकी और आनंद राव को खरवनिया चौकी का प्रभार मिला है। अरविंद कुमार को देवरहा बाबा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

राम लक्ष्मण सिंह को सदर कोतवाली के गरुड़पार से बरहज थाना के सतराव चौकी का प्रभार दिया गया है। भूपेंद्र सिंह को गरुड़पार चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। इंद्र मणिपाल और संदीप यादव को इंटरपोल सेल में भेजा गया है। शैलेश यादव को पासपोर्ट सेल, विजयन महानायक और नीलम यादव को अभियोजन शाखा में तैनात किया गया है। दीपक कुमार मौर्य को भाटपार रानी थाना भेजा गया है।

लाइनहाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में एसओजी साइबर थाना के हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार शर्मा, मेराज अहमद, सुरौली थाना के सुबोध कुमार यादव और खामपार थाना के विजय कुमार ओझा शामिल हैं।

 

Back to top button