
प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चरणों में झुक कर लिया आशीर्वाद
Premanand Maharaj: वृंदावन के चर्चित संत प्रेमानंद महाराज को पसंद करने वाले उनके अनुयायी महाराज जी की तबीयत को लेकर चिंतित रहते हैं। उनकी दोनों किडनियां खराब है। ऐसे में अब पंडित धीरेन्द्र शास्त्री प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे।
Dhirendra Shastri meet Premanand Maharaj: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार को वृंदावन के आध्यात्मिक गुरु संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए उनके आश्रम केली कुंज पहुंचे। आश्रम में पहुंचते ही धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेमानंद महाराज को दंडवत प्रणाम किया. इसके बाद संत प्रेमानंद ने धीरेंद्र शास्त्री को गले लगाकर स्वागत किया और पटुका पहनाकर सम्मानित किया। धीरेंद्र शास्त्री ने संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) का स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछा। करीब 30 मिनट तक आश्रम में दोनों संतों के बीच में होती रही।
30 मिनट तक आश्रम में रुके धीरेन्द्र शास्त्री
गौरतलब है, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह दौरा किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि प्रेमानंद महाराज से व्यक्तिगत मुलाकात के लिए था. वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री ने सीधे प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनसे मुलाकात की. इधर, जैसे ही यह खबर फैली कि बागेश्वर धाम सरकार वृंदावन में हैं, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.
View this post on Instagram
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने सहज अंदाज में भीड़ में मौजूद सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने हाथ जोड़कर और मुस्कुराकर सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया. दोनों प्रमुख धर्माचार्यों की इस व्यक्तिगत मुलाकात को धर्म और अध्यात्म जगत के लिए एक महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है.
ये भी पढ़े-
मंगलवार को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री संत आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए उनके आश्रम पहुंचे और करीब 30 मिनट तक एकांत वार्ता उनके साथ की गई उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और कहां सब अच्छा ही होगा. जल्द ही सनातन धर्म को जोड़ने के लिए 6 से 13 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन तक पद यात्रा निकाली जाएगी. सभी सनातन धर्म को जोड़ने के लिए हिंदुओं को एकजुट करने के लिए यह पदयात्रा निकाली जा रही है.





