The TAJ Story: परेश रावल की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, ‘द ताज स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

The TAJ Story Trailer: अभिनेता परेश रावल की आगामी फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का ट्रेलर 16 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। 2 मिनट 58 सेकंड के ट्रेलर में अभिनेता बौद्धिक आतंकवाद के मुद्दे से लड़ते दिख रहे हैं।

The TAJ Story Trailer: परेश रावल (Paresh Rawal) स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। जिन लोगों ने ताजमहल के ऊपर से निकले भगवान शिव की झलक देखकर नाराजगी जताई थी, अब वही तमाम लोग फिल्म और एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर विवादों में रही।

यहाँ देखिए ट्रेलर

निर्देशक तुषार अमरीश गोयल की इस फिल्म में परेश रावल, जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे कलाकार हैं।

ये भी पढ़े-

Dhurandhar के टाइटल ट्रैक में जबरदस्त रैप, Ranveer Singh के खूंखार अंदाज ने उड़ाए होश

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

‘द ताज स्टोरी’ में परेश ने विष्णुदास गाइड का किरदार निभाया है, जो ताजमहल के निर्माण से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर सवाल उठाते हैं। फिल्म के जरिए ये सवाल भी उठाया गया है कि क्या आजादी के 79 साल बाद भी भारत बौद्धिक आतंकवाद का गुलाम है। फिल्म में परेश के अलावा जाकिर, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। ‘द ताज स्टोरी’ 31 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़े-

‘Jatadhara’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Back to top button