
बिहार चुनाव: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी और शाह भी करेंगे प्रचार
BJP Star Campaigners: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने के लिए केंद्रीय और राज्य स्तर के कई दिग्गज नेताओं को प्रचार के लिए मैदान में उतारा है।
प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व शामिल
बीजेपी की सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी करेंगे प्रचार
सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। ये नेता बिहार में पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए प्रचार अभियान में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार मतदाता सूची SIR याचिकाओं की सुनवाई 4 नवंबर तक की स्थगित
बिहार और अन्य राज्यों के नेता
बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों में बिहार के कई बड़े नेताओं को भी शामिल किया है। इनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और विजय कुमार सिन्हा शामिल हैं।
इसके अलावा सूची में अन्य प्रभावशाली नेताओं और लोकप्रिय हस्तियों को भी शामिल किया गया है। इनमें शामिल हैं: रेणू देवी, प्रेम कुमार, नित्यानंद राय, राधा मोहन सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, सतीश चंद्र दुबे, राज भूषण चौधरी, अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, नंद किशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, संजय जायसवाल, विनोद तावड़े, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप कुमार सिंह, गोपालजी ठाकुर, जनक राम, पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन, और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’। ये सभी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जदयू ने जारी की दूसरी सूची, एनडीए का सीट बंटवारा भी तय
मतदान और परिणाम
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होंगे। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को घोषित की जाएगी।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, महागठबंधन में अभी भी सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है, जबकि एनडीए ने अपने प्रत्याशियों और स्टार प्रचारकों की घोषणा कर दी है। ऐसे में बिहार विधान
यह भी पढ़ें…





