
IND vs AUS: ODI सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, ये ऑलराउंडर हुआ बाहर
IND vs AUS ODI Series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पीठ में दर्द के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।
IND vs AUS ODI Series: भारत के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और बुरी खबर आई है। टीम अपने दो खिलाड़ियों की चोट के कारण पहले से ही परेशान थी अब उसका तीसरा खिलाड़ी भी चोटिल हो गया है। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पीठ में दर्द के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन के स्थान पर मार्नस लाबुशेन को खेमे में शामिल किया गया है। वो पहले वनडे से पहले पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे।
मार्नस लाबुशेन टीम में शामिल
टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन हल्की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस चोट का आगामी एशेज पर गहरा असर पड़ सकता है। 26 साल के ग्रीन की जगह मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है। लाबुशेन शनिवार रात शेफील्ड शील्ड मैच खत्म होने के बाद एडिलेड से उड़ान भरेंगे और रविवार को होने वाले पहले वनडे से पहले पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे।
खबर है कि कैमरन ग्रीन थोड़े समय के लिए पुनर्वास अवधि से गुजरेंगे और उम्मीद की जा रही है कि वह 11 दिन में WACA में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तीसरे शील्ड मैच में खेल और गेंदबाजी कर सकेंगे
ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (वीसी), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।
भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़े-
Test Twenty: जल्द शुरू होगा क्रिकेट का नया फॉर्मेट, साथ में टेस्ट और T20 का तड़का
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के अलावा पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को होगा। जबकि दूसरा और तीसरा मैच 23 और 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी।
ये भी पढ़े-
IND vs AUS: रोहित-विराट संग पर्थ पहुंची टीम इंडिया, खेलेगी 3 वनडे मैचों की सीरीज





