यूट्यूब स्टार MrBeast के साथ एक फ्रेम में तीनों खान, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

MrBeast: यूट्यूब सनसनी मिस्टरबीस्ट ने हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिससे भारतीय फैंस में उत्साह बढ़ गया।

MrBeast: सऊदी अरब के जॉय फोरम 2025 में यूट्यूब स्टार मिस्टरबीस्ट ने बॉलीवुड की तिकड़ी शाहरुख खान, सलमान खान, और आमिर खान के साथ तस्वीर शेयर की, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई। तस्वीर में चारों सितारे मुस्कुराते हुए एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। शाहरुख और सलमान ब्लैक सूट में स्टाइलिश दिखाई दे रहे हैं, जबकि आमिर खान ने ब्लैक कुर्ता और सफेद पैंट के साथ इंडो-वेस्टर्न लुक अपनाया। मिस्टरबीस्ट ने भी ऑल-ब्लैक आउटफिट में ग्लोबल स्टार अंदाज दिखाया।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा 

इस तस्वीर के कैप्शन में मिस्टर बीस्ट ने लिखा है, हे इंडिया, क्या हम सभी साथ में मिलकर कुछ करना चाहिए? अब मिस्टर बीस्ट की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. बॉलीवुड के तीनों खान के साथ उनकी यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर को एक्स हैंडल पर खूब वायरल किया जा रहा है.

मिस्टर बीस्ट के साथ कोलेब करेंगे तीनों खान?

मिस्टर बीस्ट ने तीनों खानों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘हे इंडिया, क्या हम सब मिलकर कुछ करें?’ इस कैप्शन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है कि क्या सच में तीनों खान मिस्टर बीस्ट के साथ कोई कोलेबोरेशन करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े-

Rise and Fall Winner: अश्नीर ग्रोवर को मिला शो का विनर, इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी!

जॉय फोरम 2025 और इवेंट की खास बातें

जॉय फोरम 2025 का आयोजन सऊदी अरब की जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के तहत हुआ। इस इवेंट में डाना व्हाइट, शकील ओ’नील, टेरी क्रूज़ और गैरी वेनरचुक जैसे वैश्विक सितारे भी मौजूद थे। इसके साथ ही, नेटफ्लिक्स, WWE, DAZN, UFC, और स्काई स्पोर्ट्स जैसी बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनियां भी इस कार्यक्रम में शामिल रहीं।

ये भी पढ़े-

Dhurandhar के टाइटल ट्रैक में जबरदस्त रैप, Ranveer Singh के खूंखार अंदाज ने उड़ाए होश

इस तस्वीर पर अब एक यूजर ने लिखा है, मुकेश अंबानी के बाद मिस्टर बीस्ट ने यह कारनामा कर दिखाआ है कि वो तीनों खान को एक साथ लेकर आए हैं’. दूसरे यूजर ने लिखा है, शाहरुख, सलमान और आमिर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट के साथ, मिस्टर बीस्ट का नेक्स्ट कोलैब और क्या? अब इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाकर रख दिया है.

ये भी पढ़े-

The TAJ Story: परेश रावल की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, ‘द ताज स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

 

 

Back to top button