
Thama पर भारी पड़ेगी हर्षवर्धन राणे की फिल्म, मेकर्स ने बनाया तगड़ा प्लान
Thama V/S Ek Deewane ki Deewaniyat: इस दिवाली यानि 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों के बीच बम फूटने वाला है। थामा और एक दीवाने की दीवानियत को लेकर घमासान देखने को मिल रहा है।
Thama V/S Ek Deewane ki Deewaniyat: इस दीवाली Ayushmann Khurrana स्टारर Thamma की भिड़ंत Harshvardhan Rane की Ek Deewane Ki Deewaniyat से होने जा रहा है। फिल्म की टीम अलग-अलग शहरों में जाकर फिल्म को जोरों से प्रमोट कर रही है। मगर इन दोनों फिल्मों की रिलीज़ से पहले ही मेकर्स के बीच रस्साकशी शुरू हो गई। आयुष्मान खुराना-रश्मिका मँदाना की थामा और हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत‘। इन दोनों फिल्मों का ही बराबर क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म को हिट कराने के लिय अब मेकर्स ने तगड़ा जुगाड़ भी कर लिया है।
थामा
आयुष्मान खुराना( Ayushmann Khuranna) और रश्मिका मंदन्ना ( Rashmika Mandanna) की आने वाली फिल्म ‘थामा’ को PVR Inox डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है। मुंबई सर्किट में इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी अगस्त एंटरटेनमेंट के पास है। अगस्त एंटरटेनमेंट ने सिंगल और डबल स्क्रीन थिएटर्स से थामा के सभी शोज़ देने की मांग की है। ट्रिपल स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स को कुल 12 शो अलॉट करने के निर्देश दिए गए हैं। 21 अक्टूबर को ये फिल्म देशभर में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े-
‘Jatadhara’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
एक दीवाने की दीवानियत
दूसरी ओर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की एक दीवाने की दीवानियत भी चर्चा में है। इस रोमांटिक फिल्म को लेकर मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स देखा जा रहा है। फैंस को इस रोमांटिक ड्रामा मूवी में काफी दिलचस्पी है, इसकी वजह हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक इमेज है। थिएटर मालिक इस फिल्म को समान स्पेस देने की बात कह रहे हैं। 21 अक्टूबर को ये फिल्म देशभर में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े-
Thaama: मलाइका अरोड़ा ने ‘Poison Baby’ में मचाया धमाल, 3 मिनट के लिए लिए इतने करोड़
बता दें कि इस तरह का मामला ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के वक्त भी देखने को मिला था. तब ‘कांतारा’ के मेकर्स ने सिंगल और डबल के साथ ट्रिपल स्क्रीन सिनेमाघरों से भी 100 परसेंट शोज़ की मांग की थी. यही नहीं, उन्होंने 4 स्क्रीन वाले सिनेमाघरों से भी 80 से 90 परसेंट शोज़ मांग डाले थे. हालांकि तब डिस्ट्रिब्यूटर्स ने बातचीत के जरिए बीच का रास्ता निकाला और दोनों फिल्मों के बीच स्क्रीन शेयर्स किए थे





