स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने भरी पहली उड़ान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

Tejas Mark-1A: भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए ने आज अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक भरी। यह उड़ान हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (HAL) के नासिक स्थित एयरक्राफ्ट मैन्यूफैक्चरिंग डिविजन से हुई। इस ऐतिहासिक मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने इसे भारतीय विमानन और रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

तेजस Mk1A की प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने LCA Mk1A की तीसरी प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने HAL की तारीफ करते हुए कहा कि यह मॉडल दूसरी इंडस्ट्रीज के लिए एक बेंचमार्क स्थापित कर रहा है। उन्होंने HAL को उनके ‘मिनी स्मार्ट टाउनशिप’ प्रोजेक्ट और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रयासों के लिए भी बधाई दी।

राजनाथ सिंह का बयान
राजनाथ सिंह ने कहा, “पूरी दुनिया पर्यावरण बचाने की दिशा में काम कर रही है। इस दौर में HAL ने अपने टाउनशिप प्रोजेक्ट के जरिए एक मिसाल कायम की है। मेरा मानना है कि HAL का मॉडल अब दूसरी इंडस्ट्रीज के लिए एक बेंचमार्क बनेगा।”

यह भी पढ़ें…

अमेरिकी गायिका मेरी मिलबेन ने राहुल गांधी को दी जवाबी चेतावनी, सराहा पीएम मोदी का नेतृत्व

वायुसेना में शामिल होने की योजना
तेजस Mk1A को भारतीय वायुसेना में कब शामिल किया जाएगा, इसकी अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। HAL का कहना है कि आने वाले चार साल में वायुसेना को 83 तेजस Mk1A विमान सप्लाई किए जाएंगे। अमेरिकी इंजन की आपूर्ति में देरी के कारण निर्माण प्रक्रिया थोड़ी धीमी है।

यह भी पढ़ें…

कृषि विज्ञान केंद्रों को सशक्त बनाने पर उच्चस्तरीय बैठक, शिवराज सिंह चौहान ने दिए निर्देश

निर्माण क्षमता
नासिक स्थित HAL की एयरक्राफ्ट मैन्यूफैक्चरिंग डिविजन में हर साल 8 लड़ाकू विमानों का निर्माण किया जा सकता है। इसके अलावा बेंगलुरु में भी तेजस की दो प्रोडक्शन लाइनें स्थित हैं, जहां हर साल 16 लड़ाकू विमान बनाए जाते हैं।

स्वदेशी तेजस Mk1A की पहली उड़ान भारत के रक्षा उत्पादन और स्वदेशी विमान निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें…

पंजाब पुलिस के DIG घूस लेते गिरफ्तार, CBI की गिरफ्त में हरचरण भुल्लर

Back to top button